ताज़ा खबर
OtherTop 10क्राइमताज़ा खबर

सरकारी बस पलटने से नौ यात्रियों की मौत, 25 घायल

Share

डिजिटल न्यूज डेस्क, गोंदिया। महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में शुक्रवार की दोपहर को महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की बस पलट जाने से कम से कम नौ यात्रियों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

प्रारंभिक जानकारी के हवाले से एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि एमएसआरटीसी बस ‘शिव शाही’ 36 यात्रियों को लेकर भंडारा से गोंदिया जिले की ओर जा रही थी, लेकिन एक अन्य वाहन से आगे निकलने की कोशिश में चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस पलट गई। यह दुर्घटना सदाकरजुनी तालुका के दाव्वा गांव में घटी।

उन्होंने बताया कि दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हुई इस दुर्घटना में नौ यात्रियों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि घायल यात्रियों को अस्पताल ले जाया गया है।
पुलिस और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने दुर्घटनास्थल का दौरा किया।

कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों के लिए 10-10 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की। शिंदे ने गोंदिया के जिलाधिकारी से बात की और निर्देश दिया कि सभी घायल यात्रियों को उचित इलाज और चिकित्सीय देखभाल प्रदान की जाए।

निवर्तमान सरकार में उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने बस दुर्घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। फडणवीस ने बताया कि वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और राहत पहुंचाने के प्रयासों का समन्वय कर रहे हैं।


Share

Related posts

एयर-होस्टेस ने पर्ची भेजी- सर, कमोड पर बैठ जाइए, हम लैंड करने वाले हैं

samacharprahari

डोलो ने 1000 करोड़ रुपये के गिफ्ट बांट दिए, अब पड़ गए छापे

Vinay

महाराष्ट्र में धार्मिक जगहों पर इजाजत के बाद ही लगेंगे लाउडस्पीकर

Prem Chand

ऑक्सीजन प्लांट केस में पहली गिरफ्तारी, आदित्य ठाकरे का करीबी BMC ठेकेदार गिरफ्तार

samacharprahari

जौहर यूनिवर्सिटी मामले में आजम को झटका, कोर्ट ने जमानत की खारिज

Amit Kumar

आरबीआई गवर्नर बोले – आज की मजबूती कल की ढाल नहीं

samacharprahari