ताज़ा खबर
Other

I & B ने 4 पाकिस्तानी चैनल समेत 22 यू-ट्यूब चैनल्स को किया बैन

Share

नई दिल्ली, 5 अप्रैल 2022 । केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा हुआ एक बड़ा फैसला लिया। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 22 यूट्यूब चैनल्स को बंद करने का फैसला किया, जिसमें 4 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल भी शामिल है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने ये कार्रवाई इसलिए की है क्योंकि ये चैनल राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर और विदेश नीति को लेकर लगातार फेक न्यूज फैला रहें थे। इसके साथ ही मंत्रालय ने 3 ट्विटर अकाउंट, 1 फेसबुक पेज और 1 वेबसाइट को भी बैन करने का फैसला किया है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने प्रेस रिलीज़ के माध्यम से बताया कि, “सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने आईटी नियम, 2021 के तहत आपातकालीन शक्तियों का उपयोग करते हुए 22 यूट्यूब आधारित समाचार चैनल, 3 ट्विटर अकाउंट, 1 फेसबुक अकाउंट और 1 न्यूज वेबसाइट को ब्लॉक करने के आदेश जारी किए हैं। इन यूट्यूब चैनलों की कुल दर्शकों की संख्या 260 करोड़ से अधिक थी, और राष्ट्रीय सुरक्षा, भारत के विदेशी संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था के दृष्टिकोण से संवेदनशील विषयों पर फेक न्यूज और सोशल मीडिया दुष्प्रचार फैलाने के लिए उनका उपयोग किया जाता था।”

 

 


Share

Related posts

चार भारतीय छात्राओं ने मैथ्स ओलंपियाड में कांस्य पदक जीता

samacharprahari

मिनिमम बैलेंस ना रखने पर भी बैंक की बंपर कमाई

Amit Kumar

सरकारी बाबू अब दफ्तरों में फोन उठाने पर ‘हेलो’ के बजाय ‘वंदे मातरम’ कहेंगे

samacharprahari

Lok Sabha Election 2024 : पहली बार गांधी फैमिली ने कांग्रेस को नहीं दिया वोट, जानिए कारण

Prem Chand

मतदान खत्म, महाराष्ट्र की सियासत में क्या होगा बड़ा उलटफेर!

Prem Chand

यूपी में जमीन माफिया का आतंक

samacharprahari