ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबर

Lok Sabha Election 2024 : पहली बार गांधी फैमिली ने कांग्रेस को नहीं दिया वोट, जानिए कारण

Share

नई दिल्ली से आप के उम्मीदवार को राहुल गांधी, सोनिया और प्रियंका ने दिया वोट

डिजिटल न्यूज़ डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में शनिवार को छठे चरण का मतदान हुआ। पहली बार हुआ है कि राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका वाड्रा ने कांग्रेस को अपना वोट नहीं दिया।

शनिवार को छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 58 लोकसभा सीटों पर वोट डाले गए। इनमें दिल्ली की सभी सात सीटों सहित पश्चिम बंगाल की आठ, हरियाणा की दस, बिहार की आठ, झारखंड की चार, ओडिशा की छह, उत्तर प्रदेश की चौदह और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर शामिल है।

बता दें कि दिल्ली की सभी 7 सीटों पर शनिवार को वोट डाले गए। दिल्ली में इस बार इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। इस समझौते में ‘आप’ पार्टी चार और कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है। नई दिल्ली सीट पर आम आदमी पार्टी का उम्मीदवार सोमनाथ भारती मैदान में है। इसलिए इस बार पहली बार ऐसा हुआ कि गांधी परिवार ने कांग्रेस की बजाय किसी अन्य पार्टी को वोट दिया है।

राहुल गांधी ने की अपील

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा है कि ‘देशवासियों! पहले पांच चरणों के मतदान में आपने झूठ, नफ़रत और दुष्प्रचार को नकार कर अपने जीवन से जुड़े ज़मीनी मुद्दों को प्राथमिकता दी है। आज छठे चरण का मतदान है और आपका हर वोट सुनिश्चित करेगा कि: – युवाओं के लिए 30 लाख खाली सरकारी पदों पर भर्ती और 1 लाख रुपए साल की पहली नौकरी पक्की योजना शुरू हो जाए। गरीब परिवार की महिलाओं के खातों में 8,500 रुपए महीना आने लगे। किसान कर्ज़ मुक्त हों और उन्हें फसल पर सही MSP मिले। मजदूरों को 400 रुपए का दैनिक मेहनताना मिले। आपका वोट आपके जीवन को बेहतर बनाने के साथ-साथ लोकतंत्र और संविधान की रक्षा भी करेगा। मां और मैंने लोकतंत्र के इस महापर्व में वोट डाल कर अपना योगदान दिया। आप सब भी बड़ी संख्या में घरों से बाहर निकलिए, अपने अधिकार और परिवार के भविष्य के लिए वोट कीजिए।’

 


Share

Related posts

कोरोना का प्रकोप: एक दिन में 48661 नए मामले

samacharprahari

इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर का नया हथियार: GPS जैमिंग से जहाज-विमान भटक रहे

samacharprahari

ज्वाइंट सर्विस एक्सरसाइज़: देश की सुरक्षा में फोर्सेज़ की ताक़त झलकी

samacharprahari

हिंदी भाषा को समूचे देश में मान्यता देने की चुनौती अमित शाह स्वीकारें  –  संजय राउत

Prem Chand

एमजी ने टीईएस-एएमएम के साथ हाथ मिलाया

samacharprahari

सुप्रीम कोर्ट ने प्रशांत भूषण को अवमानना का दोषी ठहराया

samacharprahari