ताज़ा खबर
File Photo
Other

CBI ने लालू-राबड़ी और दो बेटियों पर FIR किया दर्ज

Share

पटना, 20 मई 2022 । बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के 16 ठिकानों पर शुक्रवार को CBI ने छापेमारी की है। लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती के पटना, गोपालगंज और दिल्ली स्थित ठिकानों पर जांच हुई। पटना में राबड़ी देवी के आवास पर RJD कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। सीबीआई के खिलाफ नारेबाजी हुई। मौके पर फोर्स बढ़ाई गई है।

रेलवे भर्ती बोर्ड के ग्रुप डी में हुई गड़बड़ी के मामले में ये कार्रवाई हुई है। आरोप है कि रेलवे में नौकरी देने के बदले एक लाख स्क्वॉयर फीट से ज्यादा की जमीन उपहार में ली गई है। रेलवे में नौकरी पाने वाले लोगों के घरों में भी सीबीआई ने छापा मारा है।

सीबीआई ने शुक्रवार को ही लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती और हेमा यादव समेत 15 लोगों पर केस दर्ज किया। पटना में राबड़ी देवी और बड़े बेटे तेजप्रताप यादव से CBI अलग-अलग कमरों में पूछताछ की। पूछताछ के लिए 3-3 अफसरों की दो टीमें बनाई गई है।


Share

Related posts

वैक्सीन कोल्‍ड चेन को मजबूत बनाएगा गोदरेज

Prem Chand

उद्योग और सरकार के बीच पूर्ण विश्वास की जरूरत: वित्त मंत्री सीतारमण

samacharprahari

पश्चिम रेलवे के आरपीएफ ने सीसीटीवी की मदद से अपराधी को पकड़ा

Amit Kumar

जीरो बैलेंस होते ही एसबीआई ने पांच साल में वसूले 300 करोड़

Prem Chand

5000 करोड़ के साइबर फ्रॉड में शामिल आरोपी गिरफ्तार

Prem Chand

धर्म कानून से बड़ा नहीं है, ये समझ लें मुसलमान – राज ठाकरे

Prem Chand