ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

पेगासस जासूसी मामलाः जांच कमेटी को सुप्रीम कोर्ट ने दिया और वक्‍त

Share

जुलाई में होगी अब अगली सुनवाई
नई दिल्ली। पेगासस जासूसी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जांच कमेटी की डेडलाइन को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। कोर्ट ने कथित पेगासस जासूसी मामले की जांच रिपोर्ट को पर्यवेक्षी न्यायाधीश को सौंपे जाने की समय-सीमा बढ़ाते हुए कहा कि यह चार सप्ताह में पूरी हो जानी चाहिए।
सुप्रीम कोर्ट ने पेगासस जासूसी मामले की जांच की खातिर उसके द्वारा नियुक्त तकनीकी एवं पर्यवेक्षी समितियों के लिए रिपोर्ट सौंपने की समय-सीमा शुक्रवार को बढ़ा दी है।

भारत के प्रधान न्यायाधीश एन. वी. रमण की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि पेगासस स्पाइवेयर से प्रभावित 29 मोबाइल फोन की तकनीकी समिति जांच कर रही है। उसने पत्रकारों समेत कुछ लोगों के बयान भी दर्ज किए हैं। यह प्रक्रिया चार हफ्ते में पूरी कर ली जानी चाहिए।


Share

Related posts

4 घंटे का सीजफायर और फिर शुरू हुआ इजरायल फायर

samacharprahari

दबाव बनाने के लिए एलएसी पर चीन की ‘रणनीतिक कार्रवाई’ जारी : पेंटागन

samacharprahari

अंतरिक्ष में इतिहास रचने को तैयार गगनयान

samacharprahari

हरिदास पट्टी में दबंगई: “सरकार हमारी है, पुलिस जेब में है”

samacharprahari

आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर अधिकारी निलंबित

samacharprahari

देश में साइबर फ्रॉड का खतरा चरम पर, हाई वैल्यू घोटालों में रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि

Prem Chand