ताज़ा खबर
Otherक्राइमबिज़नेसविज्ञापन

पश्चिम रेलवे के आरपीएफ ने सीसीटीवी की मदद से अपराधी को पकड़ा

Share

मुंबई। पश्चिम रेलवे के रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन “यात्री सुरक्षा” शुरू किया है। आरपीएफ ने दो अलग-अलग घटनाओं में लगभग 20,000 रुपये के मोबाइल फोन की चोरी और 3000 रुपये की वॉलेट चोरी का मामला दर्ज करते हुए एक अपराधी इमरान हारुन बावड़िया को खुफिया जानकारी के आधार पर गिरफ्तार किया है।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर के अनुसार, रेल सुरक्षा बल ने मुंबई मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों पर विशेष अपराध रोकथाम और जांच दस्तों (सीपीडीएस) का गठन किया है।

पूछताछ के बाद आरोपी ने दोनों घटनाओं में संलिप्त होने की बात स्वीकार की। वह एक आदतन अपराधी है। रेलवे परिसर में चोरी, लूट और नशीले पदार्थों से संबंधित अपराधों सहित 17 मामलों में शामिल है। आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए अपराधी को जीआरपी को सौंप दिया गया।

उल्लेखनीय है कि चालू वर्ष में रेलवे क्षेत्र में आरपीएफ ने ऑपरेशन “यात्री सुरक्षा” के अंतर्गत 387 चोरों और 27 लुटेरों को पकड़ा है।


Share

Related posts

समृद्धि महामार्ग के साथ यूटिलिटी कॉरिडोर की सौगात

samacharprahari

साइबर क्राइम ब्रांच ने दो विदेशियों को गिरफ्तार किया

Prem Chand

कोरोना काल में सर्टिफिकेट, कमाई का नया अवसर

Prem Chand

कोलकाता बिल्डिंग हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत

samacharprahari

सेंसेक्स 1100 अंक टूटा, निवेशकों ने गंवा दिए 3.3 लाख करोड़

samacharprahari

लॉकडाउन में रेलवे ने पहुंचाया 15 मिलियन टन सामग्री

samacharprahari