ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10एजुकेशनक्राइमटेकताज़ा खबरभारतराज्य

राज्य में 2024 से “बोगस वोटर्स वाली बोगस सरकार” 

Share

आदित्य ठाकरे का बड़ा खुलासा, वर्ली में वोट चोरी का लगाया आरोप

✍🏻 डिजिटल न्यूज डेस्क, मुंबई |  शिवसेना (यूबीटी) नेता और विधायक आदित्य ठाकरे ने वर्ली डोम में आयोजित “निर्धार सम्मेलन” में दावा किया कि 2024 विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा किया गया। “वोट चोरी इज इलेक्शन चोरी” नामक प्रस्तुति में ठाकरे ने कहा कि वर्ली विधानसभा क्षेत्र में हजारों संदिग्ध नाम शामिल कर चुनावी जनादेश को हाईजैक करने की कोशिश की गई।

ठाकरे के अनुसार, उनकी टीम की जांच में मतदाता सूची में पांच तरह की गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं, जिनमें मृत लोगों के नाम, डुप्लीकेट वोटर्स, फर्जी फोटो, बिना EPIC नंबर वाले नाम और एक ही पते पर कई मतदान अधिकार शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह “डिजिटल हेराफेरी” लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने की संगठित साजिश है।

मंच से जारी दस्तावेज और आंकड़ों को दिखाते हुए ठाकरे ने चुनाव आयोग और प्रशासन पर सवाल उठाए कि इस तरह का फर्जी नेटवर्क कैसे सक्रिय हो गया। उनका आरोप है कि फर्जी वोटर्स के सहारे सरकारें बनाई जा रही हैं, जिससे लोकतंत्र का विश्वास टूट रहा है।

ठाकरे ने शिवसैनिकों और नागरिकों से अपील की कि वे अपने-अपने वार्ड में मतदाता सूची की जांच करें और संदिग्ध नामों को हटाने के लिए अभियान चलाएं। उन्होंने कहा कि “बोगस वोटर्स से बोगस सरकारें जन्म लेती हैं” और शिवसेना (यूबीटी) हर फर्जी नाम हटाए जाने तक संघर्ष जारी रखेगी।


Share

Related posts

आज तड़के उल्का से टकराएगा नासा का स्पेसक्राफ्ट

samacharprahari

असम में बाढ़ से जनजीवन प्रभावित, 81 लोगों की मौत

samacharprahari

डॉ कफील खान को योगी सरकार ने किया बर्खास्त

samacharprahari

31 दिसंबर तक 41% MSME नहीं भर पाएंगे आयकर रिटर्न!

samacharprahari

25 लाख की रिश्वत लेते DRM को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

Prem Chand

तीन पिस्तौल एवं कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

Amit Kumar