ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10क्राइमटेकताज़ा खबरराज्य

कट्टरपंथी गतिविधियों के आरोप में पुणे से एक इंजीनियर गिरफ्तार 

Share

✍🏻 डिजिटल न्यूज डेस्क, मुंबई | महाराष्ट्र के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने कट्टरपंथी गतिविधियों में संलिप्तता और एक प्रतिबंधित संगठन से संबंध के आरोप में सोमवार को पुणे शहर के कोंढवा इलाके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, जुबैर हंगरगेकर के खिलाफ कठोर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे चार नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। जुबैर के घर की तलाशी के दौरान एटीएस अधिकारियों ने कट्टरपंथ फैलाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए।उन्होंने बताया कि हाल ही में एटीएस ने आईएसआईएस मॉड्यूल से संबंधित एक मामले में पुणे में छापेमारी की थी, जिसके दौरान जुबैर से पूछताछ की गई थी।

अधिकारी ने बताया कि जुबैर की गतिविधियों पर नजर रखने के बाद एटीएस ने सोमवार को एक अलग मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।


Share

Related posts

संयुक्त राष्ट्र महासभा पर संकट की छाया: ट्रंप की वापसी, AI का बढ़ता खतरा और युद्धों के बीच वैश्विक व्यवस्था की परीक्षा

samacharprahari

मुख्यमंत्री को धमकी देनेवाला आरोपी कोलकाता से गिरफ्तार

samacharprahari

जीएसटी स्लैब में फिलहाल बदलाव नहीं

samacharprahari

एनएसई की पूर्व सीईओ चित्रा रामकृष्ण गिरफ्तार

samacharprahari

अदालत का महत्वपूर्ण फैसला; एससी-एसटी का अपराध तभी, जब आरोपी पीड़ित को पहचानता हो : हाई कोर्ट

Prem Chand

भारतीय कंपनियों के ‘सौदे’ घटे: ग्रांट थॉर्नटन

Prem Chand