ताज़ा खबर
OtherTop 10एजुकेशनऑटोटेकताज़ा खबरदुनियाभारतलाइफस्टाइल

आज तड़के उल्का से टकराएगा नासा का स्पेसक्राफ्ट

Share

न्यूयॉर्क। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा धरती को डायनासोर के खात्‍मे जैसे महाव‍िनाश से बचाने के लिए मंगलवार तड़के स्पेस में बहुत बड़ा प्रयोग करने जा रही है।

धरती को ऐस्‍टरॉइड के खतरे से बचाने के एक अभ्‍यास के तहत नासा का स्पेसक्राफ्ट मंगलवार की बड़ी सुबह करीब 4:45 बजे डिमोरफोस नाम की उल्का से टकराएगा। इस टक्कर की सफलता बताएगी कि हमारी पृथ्वी भविष्य में ऐस्टरॉइड यानी उल्का पिंडों के हमलों से बच सकेगी या नहीं। धरती को सबसे बड़ा खतरा इन्हीं उल्का पिंडों से है। नासा ने अपने इस मिशन को डार्ट नाम दिया है।

अभी यह चांद डिडिमॉस की जिस तेजी से परिक्रमा करता है, उसमें 1% बदलाव आएगा। डाइमॉरफोस की ऑर्बिट भी कुछ छोटी होगी और यह डिडिमॉस का एक चक्कर लगाने में 10 मिनट कम लेगा। फिलहाल 11 घंटे 55 मिनट में एक चक्कर पूरी करता है।

इस टेस्ट में दिशा का बदलना ही सबसे अहम है, जो उम्मीद दिलाएगा कि आगे हम धरती की ओर बढ़ रहे किसी पिंड की दिशा को किस तरह से बदल सकेंगे।

नासा ने अपने मिशन को डार्ट नाम दिया है। नासा के इस स्पेसक्राफ्ट पर 33 करोड़ डॉलर खर्च हुए हैं। ऐस्टरॉइड डिडिमोस लगभग 780 मीटर चौड़ा है। नासा का स्पेसक्राफ्ट 6.6 किमी/सेकंड की रफ्तार से डिडिमोस ऐस्टरॉइड के चंद्रमा डाइमॉरफोस से टकराएगा। इससे डाइमॉरफोस पर गड्ढा बनेगा और बड़ी एनर्जी निकलेगी।


Share

Related posts

PM ने इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए भ्रष्टाचार को वैध किया : कांग्रेस

Prem Chand

श्रीकृष्ण जन्मभूमि केस ट्रांसफर करने की याचिका खारिज

Prem Chand

इकबाल मिर्ची की 500 करोड़ की संपत्ति कुर्क : ईडी

samacharprahari

DRDO का वैज्ञानिक हनीट्रैप में फंसा, अगवा करने के बाद मांगी फिरौती

Prem Chand

21वीं सदी में धर्म के नाम पर हम कहां पहुंच गए : सुप्रीम कोर्ट

samacharprahari

पटियाला हाउस कोर्ट ने जैकलीन फर्नांडिस को भेजा समन

Prem Chand