ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10क्राइमताज़ा खबरदुनिया

पुतिन का दिमाग’ रूसी राष्ट्रवादी विचारक डुगिन की बेटी की कार धमाके में मौत

Share

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति ‘व्लादिमीर पुतिन का दिमाग’ कहे जाने वाले रूसी राष्ट्रवादी विचारक अलेक्जेंडर डुगिन की बेटी की मॉस्को के बाहरी इलाके में एक कार विस्फोट में मौत हो गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अलगाववादी डोनेतेस्क पीपुल्स रिपब्लिक के अध्यक्ष डेनिस पुशिलिन ने इसे “यूक्रेन के चरमपंथियों द्वारा अलेक्जेंडर डुगिन की हत्या की साजिश’’ बताया। वहीं, यूक्रेन ने इस घटना में अपनी संलिप्तता से साफ इनकार किया है।

मॉस्को क्षेत्र की जांच समिति के अनुसार, डारिया डुगिना (29) की एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) में लगाए गए बम के कारण शनिवार रात यह विस्फोट हुआ था। डुगिना, अलेक्जेंडर डुगिन की बेटी थी। डुगिन “रूसी विश्व” की अवधारणा के एक मुख्य प्रस्तावक और यूक्रेन में रूसी सेना भेजने के प्रबल समर्थक हैं।

हालांकि, राष्ट्रपति पुतिन के साथ डुगिन के संबंध स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन अक्सर उनके लेखन और रूस के आधिकारिक टीवी चैनल पर दिए उनके बयानों को दोहराता है। उन्होंने “नोवोरसिया” (नये रूस) की अवधारणा को लोकप्रिय बनाने में मदद की, जिसका इस्तेमाल रूस क्रीमिया पर कब्जे और पूर्वी यूक्रेन में अलगाववादी विद्रोहियों के समर्थन को सही ठहराने के लिए करता है। डुगिना भी इसी तरह के विचार प्रकट किया करती थीं और राष्ट्रवादी टीवी चैनल ‘ज़ारग्रेड’ पर एक टिप्पणीकार के रूप में नजर आई थीं।


Share

Related posts

जलियांवाला कांड के लिए बनाया महारानी की हत्या का प्लान

samacharprahari

चालू वित्त वर्ष में जीडीपी 8.5 प्रतिशत रहने का अनुमान: इक्रा

samacharprahari

पुलिस ने 90 किलो गांजा समेत दो तस्करों को किया गिरफ्तार

Prem Chand

हज यात्रा के लिए कोविड रिपोर्ट अनिवार्य होगीः नकवी

Prem Chand

फिटनेस ट्रेनर के पास से ढाई करोड़ रुपये का हाथी दांत जब्त

Girish Chandra