ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरबिज़नेसराज्य

फर्जी टीडीएस रिफंड के जरिए करोड़ों रुपये का फर्जीवाड़ा

Share

आयकर के तीन कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

मुंबई-नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आयकर विभाग के तीन अधिकारियों के खिलाफ जांच शुरू की है। आयकर विभाग के इन अधिकारियों पर आरोप है कि इन्होंने कई कारोबारियों का ‘टीडीएस’ लौटाने के लिए कंप्यूटर प्रणाली तक पहुंच के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के अधिकारों का दुरूपयोग किया और कथित तौर पर फर्जी तरीके से ‘रिफंड’ हासिल किया था।

जांच एजेंसी ने संयुक्त आयुक्त आयकर, मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) की शिकायत के आधार पर आयकर विभाग के समूह ‘ग’ में कार्यरत तीन अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

इन लोगों पर कथित तौर पर आकलन करने वाले अधिकारियों के आरएसए टोकन का कथित रूप से दुरुपयोग कर विभाग को धोखा देने और कर कटौती (टीडीएस) के फर्जी रिफंड हासिल करने के आरोप हैं।

बता दें कि आरएसए टोकन एक विशेष समाधान हैं जो प्रत्येक 60 सेकंड में यूजर्स के पासवर्ड को ऑटोमेटिक रूप से बदल देता है। प्राथमिकी के बाद एजेंसी ने अधिकारियों से संबंधित कई स्थानों पर तलाशी ली। सीबीआई ने रिफंड के नौ लाभार्थियों के साथ इस मामले में तीन आयकर अधिकारियों अभय कांत, सौरभ सिंह और रोहित कुमार को नामित किया है।

आयकर विभाग ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने एक अगस्त, 2020 से 25 अगस्त, 2021 तक धोखाधड़ी कर 1.39 करोड़ रुपये से अधिक का रिफंड प्राप्त किया।

यह घोटाला तब सामने आया, जब एक कर निर्धारण अधिकारी को आयकर अधिनियम की धारा 154 के तहत उन करदाताओं के लिए रिफंड की गणना का पता चला, जो उसके दायरे से संबंधित नहीं थे। कुल रकम में से लगभग 35 लाख रुपये आरोपी अधिकारियों ने सरकारी खातों में जमा करा दिए थे।


Share

Related posts

2030 तक भारत में भुखमरी का खतरा बढ़ेगा – ग्लोबल फूड पॉलिसी रिपोर्ट में दावा 

Prem Chand

महाराष्ट्र एमएलसी चुनाव में भी सत्ता पक्ष की पराजय

samacharprahari

जम्मू कश्मीर से अर्धसैनिक बलों की 100 कंपनियों को वापस बुलाएगी सरकार

samacharprahari

विधानसभा चुनाव के लिए मतदान केंद्रवार योजना बनाई जाए: कलेक्टर संजय यादव

Prem Chand

Republic Day Parade 2026: सिंदूर फॉर्मेशन से ब्रह्मोस तक, कर्तव्य पथ पर दिखी भारत की सैन्य शक्ति

samacharprahari

प्लाज्मा थेरेपी केंद्र का उद्घाटन

samacharprahari