ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबर

विधानसभा चुनाव के लिए मतदान केंद्रवार योजना बनाई जाए: कलेक्टर संजय यादव

Share

डिजिटल न्यूज़ डेस्क, मुंबई। विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद चुनाव आयोग की तैयारी भी शुरू हो गई है। मुंबई शहर के जिला कलेक्टर और अतिरिक्त चुनाव अधिकारी संजय यादव ने कहा कि मुंबई शहर और उपनगरों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर जोर दिया जाना चाहिए। चुनाव भारतीय लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए केंद्रवार योजना इस तरह बनाई जानी चाहिए कि मतदाता इस उत्सव में भाग लेने में गर्व महसूस करें। यादव ने कहा कि मई माह में अधिक तापमान के कारण जिन मतदान केन्द्रों पर राष्ट्रीय औसत से कम मतदान हुआ है, उन पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही यह अध्ययन किया जाए कि मतदान प्रतिशत कम क्यों हुआ।
शुक्रवार को मुंबई सिटी कलेक्टर कार्यालय में विधानसभा चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक हुई। कलेक्टर यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई इस बैठक में सभी विभागों के समन्वयक अधिकारी, सहायक समन्वयक अधिकारी व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।


Share

Related posts

रिटायर्ड जज के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा

samacharprahari

डिजिटल इंडिया के नाम पर ‘डिजिटल लूट’: महाराष्ट्र सरकार की नई स्कैन योजना या बड़ा स्कैम?

samacharprahari

मंदिर पूजन नहीं, लॉकडाउन से हो रहे आर्थिक नुकसान पर ध्‍यान देना जरुरी : शरद पवार

Prem Chand

मोदी का परिचय देते समय बाइडन भूल गए नाम!, सोशल मीडिया पर आलोचना

Prem Chand

पीएनबी ने ईबिक्सकैश के साथ करार किया

Prem Chand

तेलंगाना में माओवादियों के चार सहयोगी गिरफ्तार

Prem Chand