ताज़ा खबर
Other

यूपी ब्यूरोक्रेसी की चौंकाने वाली खबर; पूर्व IAS के घर से 50 करोड़ चोरी, न कोई FIR, ना शिकायत

Share

डिजिटल न्यूज डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। राज्य के पावरफुल अधिकारियों में शुमार एक पूर्व आईएएस की उत्तराखंड स्थित कोठी से 50 करोड़ रुपये की चोरी हो गई।

दिलचस्प बात यह भी है कि इस मामले की न कोई रिपोर्ट दर्ज की गई और न ही कहीं शिकायत की गई है। इसको लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत जरूर गरमा गई है।

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव जहां सोशल मीडिया पर पोस्ट करके मजे ले रहे हैं, वहीं आजाद अधिकार सेना पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने नाम उजागर करते हुए वीडियो भी जारी कर दिया है। उन्होंने सीएम योगी से इस मामले की जांच की मांग की है।

ठाकुर अब चाहते हैं कि इस मामले में सरकार हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में एक समिति गठित कर उच्च स्तरीय जांच समिति बनाते हुए मामले की निष्पक्ष एवं गहनता से जांच करवाई जाए।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पोस्ट में लिखा है- रिश्ता ये हमजोली-सा है, चोर के घर में चोरी-सा है।

 

 


Share

Related posts

कोर्ट के निर्देश के बाद शाह से मिले कोश्यारी

Vinay

नशा मुक्ति केंद्र में महिलाओं के साथ दुष्कर्म

Amit Kumar

Govt hikes excise duty on petrol and diesel by Rs 3 per litre

Admin

सीएपीएफ में ट्रांसजेंडर भी बन सकेंगे अधिकारी

Prem Chand

जांच एजेंसियों का डर या सरकार पर भरोसा नहीं रहा

samacharprahari

नारायण व नीतेश राणे को दिशा सालियन मामले में नोटिस 

Prem Chand