Samachar Prahari
Other

महाराष्ट्र में धार्मिक जगहों पर इजाजत के बाद ही लगेंगे लाउडस्पीकर

Share

मुंबई, 18 अप्रैल 2022 । मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकर का मामला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस मामले में जहां महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने 3 मई तक हटाने की धमकी दे रखी है। वहीं अब महाराष्ट्र की उद्धव सरकार ने भी इस मसले पर बड़ा फैसला लिया है। दरअसल सरकार के गृह विभाग ने सोमवार को इस मामले पर अहम बैठक की। बैठक में फैसला लेते हुए किसी भी धार्मिक स्थल पर बिना अनुमति लाउडस्पीकर लगाने पर रोक लगा दी है। यानी अब लाउडस्पीकर लगाने के लिए पहले किसी भी धर्म जाति विशेष समुदाय को पुलिस की मंजूरी लेनी होगी।

मिली जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वालसे पाटिल जल्द ही इस संबंध में महाराष्ट्र के डीजीपी के साथ एक बैठक भी करेंगे। अगर कोई बिना इजाजत लाउडस्पीकर लगाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


Share

Related posts

नहीं बढ़ाई गई भविष्य निधि पर ब्याज दर !

samacharprahari

ईडी पर आरोपों से जुड़ा केस ट्रांसफर

Prem Chand

साइबर अपराधियों ने सहकारी बैंक को लगाया डेढ़ करोड़ रुपये का चूना

Prem Chand

Leave a Comment