ताज़ा खबर
Otherबिज़नेस

सुरक्षित संपत्ति के रूप में उभर रहा गोल्ड

Share

समाचार प्रहरी, मुंबई। कोरोना महामारी के कारण पैदा हुई अनिश्चितता ने सेफ-हैवन संपत्ति के रूप में गोल्ड में निवेश की डिमांड बढ़ाई है। सोमवार को स्पॉट गोल्ड की कीमतें 0.7 प्रतिशत बढ़कर 1754.5 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थीं। कोरोनो वायरस के कारण अमेरिका और चीन में समस्याएं गहरा रही हैं।

एंजल ब्रोकिंग लिमिटेड के नॉन-एग्री कमोडिटीज एंड करेंसीज के चीफ एनालिस्ट प्रथमेश माल्या ने बताया कि महामारी के कारण निवेशकों ने अनिश्चितता को देखते हुए सेफ-हैवन संपत्ति के रूप में सोने में निवेश का विकल्प पसंद कर लिया है। इसके अलावा, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की रिपोर्टों ने भी निराशाजनक तथ्य की ओर इशारा किया है कि कोरोना से बेरोजगारी बढ़ सकती है। दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों ने व्यावहारिक प्रोत्साहन और उपायों ने पीली धातु की कीमतों को सपोर्ट किया है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमतें 1.79 प्रतिशत बढ़कर 40.5 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुई हैं। ओपेक ने उत्पादन में कटौती को जारी रखने का फैसला कायम रखा है। हालांकि, कच्चे तेल के लाभ सीमित ही रहे, क्योंकि चीन जैसे कई स्थानों पर, कोरोनो वायरस के नए मामले सामने आए हैं। पहले से ही दुनियाभर में हवाई और सड़क यातायात पर प्रतिबंध की वजह से कमजोर मांग ने तेल की कीमतों में वृद्धि को सीमित कर दिया है।


Share

Related posts

देश का विदेशी कर्ज 2.1 प्रतिशत बढ़कर 570 अरब डॉलर पर पहुंचा

samacharprahari

धर्म-धर्म आपस में बडे शत्रु हैं, इंसानियत के लिए जगह नहीं

Amit Kumar

गाजियाबाद से कार चुराई, नोएडा में रिश्‍वत में दे दी

Vinay

चीफ़ एग्जामिनेशन में हुई कमी को क्रॉस-एग्जामिनेशन में ठीक किया जा सकता है: सुप्रीम कोर्ट

samacharprahari

तो आप परेशान हैं अपनी ऑयली स्कीन से…

samacharprahari

आजाद भारत में पहली बार किसी महिला को दी जाएगी फांसी

samacharprahari