Samachar Prahari
Top 10ताज़ा खबरभारत

देश में कोरोना के 4.40 लाख केस, 14,011 मौत

Share

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 14,933 नये मामले सामने आने के बाद मंगलवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,40,215 हो गई। वहीं, पिछले 24 घंटे में 312 लोगों की मौत के बाद कोरोना संक्रमण से होनेवाली मौत का आंकड़ा 14,011 हो गया है।

जून में अब तक 2.49 लाख नए केस
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में एक जून से संक्रमण के अब तक 2,49,680 मामले बढ़े हैं, जिसमें कुल मामलें में से 70 प्रतिशत महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, गुजरात और गुजरात से हैं। हालांकि स्वस्थ होने की दर में भी सुधार देखा गया और अब तक कुल 2,48,189 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं। सुबह आठ बजे तक अद्यतन डेटा के मुताबिक कुल 1,78,014 लोग अब भी संक्रमित हैं।

भारत चौथे पायदान पर

बता दें कि अमेरिका, ब्राजील और रूस के बाद भारत वैश्विक महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित चौथा देश है। विश्व भर से कोविड-19 के संबंध में डेटा जुटा रही अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक मृतक संख्या के लिहाज से भारत विश्व में आठवें नंबर पर है।

स्वस्थ होने की दर 56.38 प्रतिशत
एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के कुल 10,994 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जिससे कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की दर 56.38 प्रतिशत हो गई है। भारतीय आायुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के मुताबिक, 22 जून तक कुल 71,35,716 नमूनों की जांच की गई है। सोमवार को 1,87,223 नमूनों की जांच की गई थी।

एक दिन में 312 लोगों की मौत

मंगलवार सुबह तक 312 लोगों की मौत हुई है। इनमें से 113 महाराष्ट्र से, 58 दिल्ली से, 37 तमिलनाडु से, 21 गुजरात से, 19 उत्तर प्रदेश से, 14 पश्चिम बंगाल से, नौ हरियाणा से, सात-सात मरीज राजस्थान और तेलंगाना से, छह मध्य प्रदेश से, पांच-पांच मरीज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक से, तीन जम्मू-कश्मीर से, दो-दो लोग बिहार और पंजाब से तथा एक-एक व्यक्ति छत्तीसगढ़, गोवा, ओडिशा और झारखंड से हैं।

 

महाराष्ट्र में 6,283 मौत

भारत में अब तक हुई 14,011 मौतों में से सबसे अधिक 6,283 मौत महाराष्ट्र में हुई हैं। इसके बाद दिल्ली में 2,233, गुजरात में 1,684, तमिलनाडु में 794, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में 569-569, मध्य प्रदेश में 521, राजस्थान में 356 और तेलंगाना में 217 लोगों की मौत हुई है। हरियाणा में मृतक संख्या 169, कर्नाटक में 142, आंध्र प्रदेश में 111, पंजाब में 101, जम्मू-कश्मीर में 85, बिहार में 55, उत्तराखंड में 28, केरल में 21 और ओडिशा में 15 है। संक्रमण के सर्वाधिक 1,35,796 मामले महाराष्ट्र में हैं। इसके बाद दिल्ली में 62,655 तमिलनाडु में 62,087, गुजरात में 27,825, उत्तर प्रदेश में 18,322, राजस्थान में 15,232 और पश्चिम बंगाल में 14,368 मामले सामने आए हैं।


Share

Related posts

यमन के विद्रोहियों ने सऊदी अरब हवाईअड्डे पर हमला किया

samacharprahari

Govt hikes excise duty on petrol and diesel by Rs 3 per litre

Admin

देश में अधिकारों और न्याय के लिए लड़ना देशद्रोह बनता जा रहा है: उद्धव

samacharprahari

Leave a Comment