ताज़ा खबर
OtherTop 10राज्य

पवई की एक इमारत में आग

Share

मुंबई। पूर्वी उपनगर पवई में स्थित हीरानंदानी गार्डन्स में एक सात मंजिला व्यावसायिक इमारत में बुधवार की सुबह अचानक आग लग गई। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इमारत की पांचवी मंजिल पर बुधवार की सुबह लगभग सवा छह बजे दूसरी श्रेणी (लेवल-2) आग लग गई थी। आग की लपटों में बिजली के तार भी आ गए थे, जिसके जरिये आग इमारत में फैल गई। पूरी इमारत आग की चपेट में आ गई। इमारत की पांचवी और छठी मंजिल पर धुआं फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां, एक फोम टेंडर और चार ‘जम्बो’ टैंकर को रवाना किया गया। आग को काबू करने में अधिकारियों को सफलता मिली। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।


Share

Related posts

इनकम टैक्स के बाद जीएसटी में राहत की उम्मीद

Prem Chand

लद्दाख सीमा पर स्थिति गंभीर और नाजुक :​ ​​नरवणे ​​

samacharprahari

TTE ने मांगा टिकट तो UP पुलिसकर्मी बोले- लदवा दूंगा मुकदमा, पर्ची काटकर रेलमंत्री नहीं बनोगे

samacharprahari

वाजपेयी बनाम मोदी: गठबंधन के समझौतों से पूर्ण बहुमत के दबदबे तक, आर्थिक फैसलों और सामाजिक प्रयोगों की मार का तथ्यात्मक लेखा-जोखा

samacharprahari

ट्रम्‍प के टैरिफ वार से शेयर बाजार धड़ाम, 5.15 लाख करोड़ घटा मार्केट कैप

Prem Chand

फर्जी दस्तावेज के इस्तेमाल से बैंक खाते खोलने वाले आरोपी गिरफ्तार

Prem Chand