ताज़ा खबर
OtherPoliticsदुनिया

हांगकांग में झंडा दिखाने पर 180 लोग गिरफ्तार

Share

चीन के नए कानून के तहत पहला एक्शन

हांगकांग। लगातार हो रहे विरोध के बावजूद चीन ने आखिरकार हांगकांग में अपने कानून को लागू कर ही दिया है। चीन की ओर से लागू किए गए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून का हांगकांग में विरोध तेज हो गया है। बुधवार को पुलिस ने 180 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पिछले महीने से ही इस कानून का हांगकांग में भारी विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।
बता दें कि हांगकांग की आज़ादी की मांग करते हुए भीड़ झंडा लेकर खड़ी थी। राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन मानकर पुलिस ने 180 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हांगकांग पुलिस की ओर से बताया गया कि अवैध रूप से असेंबली बुलाने, उसमें भाग लेने, अव्यवस्थित आचरण, आक्रामक तरीके से विरोध करने व हथियार रखने समेत कई अन्य अपराधों के लिए आंदोलनकारियों को गिरफ्तार किया गया है।
बता दें कि चीन की संसद ने हांगकांग में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून को सर्वसम्मति से पास कर दिया था। इस दौरान हांगकांग के कॉज़वे बे इलाके में इस कानून के विरोध में झंडा लेकर कई लोग खड़े हो गए। चीन ने जो कानून लागू किया गया है, उस पर हांगकांग प्रशासन का अब कोई हस्तक्षेप नहीं होगा। चीन की पुलिस और प्रशासन ही इस कानून के तहत हांगकांग के किसी भी निवासी पर कड़ी कार्रवाई कर सकता है।
इस कानून के तहत अगर कोई भी व्यक्ति चीन की कम्युनिस्ट सरकार का विरोध करता है या फिर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाता है, तो उस पर एक्शन लिया जा सकता है। सार्वजनिक संपत्ति में तोड़फोड़ और आगजनी को आतंकवाद की श्रेणी में डाला गया है। इसके अलावा चीनी पुलिस इस कानून के तहत किसी भी व्यक्ति को पूछताछ के लिए गिरफ्तार कर सकती है। पिछले साल से ही लोग इस कानून का विरोध कर रहे थे। हालांकि अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों ने इस कानून के मसले पर चीन की आलोचना की है, लेकिन चीन किसी के आगे नहीं झुका।

Share

Related posts

सरकार ने वैक्सीन की कीमतों को कम करने को कहा

samacharprahari

स्पाइसजेट ने 80 पायलटों को ‘जबरन’ छुट्टी पर भेजा

samacharprahari

जयंती पर विशेष: जिंदगी के हर मोड़ पर कलाम रहे बेमिसाल

samacharprahari

BHU में छात्र से कुकर्म की कोशिश, हॉस्टल में बंधक बनाकर मारपीट, आरोपी स्टूडेंट पर FIR

samacharprahari

केजरीवाल ने कहा- मुझे मेरी पत्नी भी उतना नहीं डांटती, जितना एलजी साहब डांटते हैं

Amit Kumar

ताकत के दम पर ताइवान पर कब्जा करने की तैयारी

Prem Chand