ताज़ा खबर
Other

नागर विमानन क्षेत्र में 10 प्रतिशत नौकरियों में कमी आई: सरकार

Share

कोविड महामारी ने छीने 1.9 लाख रोजगार

मुंबई, 28 मार्च 2022 । केंद्र सरकार ने संसद में बताया कि कोविड-19 महामारी के कारण हवाई यातायात में पिछले वर्ष की तुलना में वर्ष 2020-2021 के दौरान 66 प्रतिशत की भारी गिरावट देखी है। महामारी के दौरान नागर विमानन क्षेत्र के विभिन्न सेक्टरों की कुल नौकरियों में 10 प्रतिशत यानी करीब 1.9 लाख नौकरियों की कमी आई है।

नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उम्मीद जताई कि 27 मार्च 2022 से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को शुरू किए जाने, नए हवाई अड्डे की स्थापना, मौजूदा हवाई अड्डों और एयरलाइनों के विस्तार के परिणामस्वरूप भारतीय विमानन सेक्टर में नौकरियों में वृद्धि होगी।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि एयरलाइन, हवाई अड्डा, ग्राउंड हैंडलिंग और हवाई कार्गो सेक्टर में कुल नौकरियों में लगभग 19,200 (10 प्रतिशत) की कमी आई है। 31 मार्च 2020 की स्थिति के अनुसार, भारत में एयरलाइन कर्मचारियों की कुल संख्या लगभग 74,800 थी, जो 31 दिसंबर 2021 को घटकर लगभग 65,600 हो गई है।

उन्होंने बताया कि हवाईअड्डा सेक्टर में कर्मचारियों की कुल संख्या 31 मार्च 2020 तक लगभग 73,400 थी, जो 31 दिसंबर 2021 को घटकर लगभग 65,700 हो गई। ग्राउंड हैंडलिंग सेक्टर में भी कर्मचारियों की कुल संख्या लगभग 30,800 के मुकाबले घटकर लगभग 27,600 रह गई थी। हालांकि हवाई कार्गो सेक्टर में ही वृद्धि दर्ज की गई है। कर्मचारियों की संख्या 31 दिसंबर 2021 तक बढ़कर 10,500 हो गई है। 31 मार्च, 2020 तक लगभग 9,600 कर्मचारी थे।


Share

Related posts

हिरासत में मौतें और पुलिस प्रताड़ना पर चिंताजनक खुलासे

samacharprahari

महाराष्ट्र पर कर्ज का बोझ: हर नागरिक पर करीब एक लाख रुपये का भार, विपक्ष ने उठाए गंभीर सवाल

samacharprahari

साइबर ठगों के महा नेटवर्क का भंडाफोड़: 5 करोड़ फर्जी अकाउंट, 40 हजार सिम कार्ड जब्त

samacharprahari

संसद सत्र के पहले पवार ने ठाकरे से की मुलाकात

samacharprahari

आज तड़के उल्का से टकराएगा नासा का स्पेसक्राफ्ट

samacharprahari

फडणवीस मंत्रिमंडल का विस्तार, नागपुर में मंत्रियों ने ली शपथ

Prem Chand