ताज़ा खबर
Other

पानी की टंकी की सफाई के दौरान दो लोगों की मौत

Share

ठाणे, 27 मार्च 2022। नौपाड़ा में एक आवासीय भवन में पानी की टंकी की सफाई के दौरान कथित तौर पर दम घुटने से दो श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि उनके दो सहयोगियों को दम घुटने की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि घटना शाम करीब साढ़े चार बजे की है, जब नौपाड़ा इलाके में स्थित इमारत में चार मजदूर टंकी की सफाई कर रहे थे।

नौपाड़ा पुलिस स्टेशने के एक अधिकारी ने रविवार को कहा, ‘दो श्रमिकों की दम घुटने से मौत हो गई और दो अन्य ने दम घुटने की शिकायत की थी, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया।’ उन्होंने कहा कि दोनों पीड़ितों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है, जबकि दो अन्य का इलाज चल रहा है। फिलहाल दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और दुर्घटना की जांच की जा रही है।


Share

Related posts

टेस्ट क्रिकेट वाली सूची में तीसरे पायदान पर पहुंचीं इंग्लैंड

samacharprahari

जीएसटी काउंसिल की बैठक: 2022 के बाद भी लगेगा कम्पेनसेशन सेस!

samacharprahari

RTI के दायरे में प्राइवेट स्कूल, देनी होगी मांगी गई जानकारी – हाईकोर्ट

Prem Chand

फरार आरोपी अरेस्ट, ढाई करोड़ की ड्रग जब्त

samacharprahari

शीर्ष सात कंपनियों की बाजार पूंजी 1.62 लाख करोड़ बढ़ी

samacharprahari

एनपीसीएल के सब स्टेशन में भीषण आग

samacharprahari