Samachar Prahari
Other

मकान मालिक को ठगने, किराया नहीं देने पर दंपति के खिलाफ मामला दर्ज

Share

मुंबई, 27 मार्च 2022 । मुंबई के खार इलाके में अपने मकान मालिक को कथित तौर पर ठगने के आरोप में एक दंपति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। खार पुलिस के अधिकारी ने बताया कि दंपति के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी के लिए भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ता मुनव्वर खान ने पुलिस को बताया कि शब्बीर हुसैन शेख और उसकी पत्नी फातिमा ने समय पर किराए का भुगतान नहीं किया और कथित तौर पर नकली हस्ताक्षर के साथ नकली रसीद भी बना ली, ताकि यह दिखाया जा सके कि उन्होंने किराए का भुगतान किया था। किराये के समझौते पर अगस्त 2020 में हस्ताक्षर किए गए थे। आरोपी ने छह महीने के लिए किराए का भुगतान किया, लेकिन फिर भुगतान में देरी करना शुरू कर दिया।


Share

Related posts

नवाब मलिक को विभागों से मुक्त किया गया : राकांपा

samacharprahari

अग्नि-4 इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण

Vinay

‘आईएनएस अर्नाला’ की समुद्री दस्तक, भारतीय नौसेना में शामिल हुआ पनडुब्बी शिकारी युद्धपोत

Prem Chand

Leave a Comment