ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

जुलाई में 32 लाख लोग बेरोजगार

Share

बेरोजगारी दर घटकर हुई 6.95 प्रतिशत

मुंबई। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनमी (सीएमआईई) के ताजा आंकड़ों से खुलासा हुआ है कि जुलाई महीने में भारत की  बेरोजगारी दर गिरकर चार महीने के निचले स्तर पर आ गई है। 25 जुलाई को बेरोजगारी दर 7.1 प्रतिशत थी, लेकिन आर्थिक गतिविधियों में सुधार के बावजूद लगभग 32 लाख लोगों ने अपनी नौकरियां गंवा दी है।

इससे पहले, अप्रैल और मई महीने में भी 22.7 मिलियन नौकरियों का नुकसान हुआ था। हालांकि आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए ई-कॉमर्स, फूड-टेक, लॉजिस्टिक्स और रिटेल सेगमेंट में अस्थायी कर्मचारियों की भर्ती में 20-35 प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान लगाया गया है।

देश के राज्यों में बेरोजगारी की दर सबसे ज्यादा, हरियाणा (28.1 प्रतिशत), गोवा (21.4 प्रतिशत), राजस्थान (21.0 प्रतिशत), जम्मू और कश्मीर (15.4 प्रतिशत) और त्रिपुरा (13.2 प्रतिशत) है, जबकि महाराष्ट्र में 4.3 प्रतिशत, दिल्ली में 10.7 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 5.0 प्रतिशत और पश्चिम बंगाल में 7.4 प्रतिशत लोग बेरोजगार हैं।


Share

Related posts

रोनाल्डो के दो गोल से यूवेंटस ने लाजियो को हराया

samacharprahari

महिला वकील ने की मंत्रालय के बाहर आत्महत्या की कोशिश

samacharprahari

‘हमारा गठबंधन 45 सीटों पर दर्ज करेगा जीत’

samacharprahari

बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ ठाणे में दर्ज हुआ केस

Prem Chand

पेगासस पर सदन में हंगामा, मोदी-शाह के इस्तीफे की मांग

samacharprahari

अवध ओझा “आप” में शामिल

Prem Chand