ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरदुनिया

तालिबान और अफगान सेना के बीच भीषण जंग

Share

हेरात। दक्षिणी और पश्चिमी अफगानिस्‍तान में तीन प्रांतों में तालिबान और अफगान सेना के बीच भीषण जंग शुरू हो गई है। तालिबान देश के तीन बड़े शहरों पर कब्‍जा करना चाहता है और इसी वजह से उसने जोरदार हमले शुरू किए हैं। पाकिस्‍तान से आए जिहादी आतंकी उसकी इस काम में मदद कर रहे हैं।
अफगान सेना ने तालिबान को करारा जवाब देने के लिए हेरात शहर में बड़ी संख्‍या में कमांडो तैनात किए हैं। वहीं, देश के दक्षिण में स्थित हेलमंद प्रांत की राजधानी लश्‍कर गाह में तालिबान के घातक हमलों के बाद और ज्‍यादा सैनिकों की मांग की गई है। तालिबान ने देश के दूसरे सबसे बड़े शहर कंधार को भी निशाना बनाया है। वहां से विमानों की उड़ान को रोक दिया गया है। तालिबान ने रविवार को कंधार एयरपोर्ट पर रॉकेट हमला किया था। समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक देश के ज्‍यादातर शहरों में अब विमानों के उड़ान को रोक दिया गया है।


Share

Related posts

अंतरिक्ष महाशक्ति बनने की राह पर भारत: 2035 तक लाल ग्रह की कक्षा में लहराएगा ‘भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन’ का परचम

samacharprahari

अमित ठाकरे पर दोहरी जिम्मेदारी से राज ठाकरे खुश 

Prem Chand

आरबीआई गवर्नर बोले – आज की मजबूती कल की ढाल नहीं

samacharprahari

आईएएस के बेटे ने की युवती को कुचलने की कोशिश, अब जांच करेगी SIT

samacharprahari

जनता के बीच सोच-समझकर बोलें राहुल गांधी : चुनाव आयोग

Prem Chand

नक्सली मुठभेड़ में एक ढेर

samacharprahari