ताज़ा खबर
क्राइमताज़ा खबरराज्य

आईएएस के बेटे ने की युवती को कुचलने की कोशिश, अब जांच करेगी SIT

Share

डिजिटल न्यूज डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक सीनियर आईएएस अधिकारी के बेटे पर अपनी गर्ल फ्रेंड को कुचलने के आरोप लगे हैं। इस मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है।

ठाणे पुलिस आयुक्त ने रविवार को बताया कि कार से कुचले जाने की इस वारदात में युवती घायल हो गई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने अश्वजीत गायकवाड,  रोमिल पाटील और सागर शेडगे को गिरफ्तार किया है। इनके पास से स्कार्पिओ और लैंड रोवर डिफेंडर जब्त किया है।

ठाणे के पुलिस कमिश्नर जयजीत सिंह ने बताया कि आरोपी अश्वजोत गायकवाड़ और दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। इस मामले की जांच के लिए पुलिस उपायुक्त अमर सिंह जाधव के नेतृत्व में एक एसआईटी बनाई गई है। गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। फॉरेंसिक सबूत भी इकट्ठा किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, घोडबंदर मार्ग पर एक होटल के निकट 11 दिसंबर को सुबह साढ़े चार बजे यह घटना हुई थी। पुलिस का कहना है कि जब 26 वर्षीय युवती आरोपी गायकवाड़ से मिलने गई थी, तब दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसी बीच कार चलाने वाले शख्स ने उसे कुचलने की कोशिश की। युवती ने इस घटना के बारे में सोशल मीडिया पर कई पोस्ट किए थे।


Share

Related posts

कुपवाड़ा में आतंकियों के साथ मुठभेड़, 5 आतंकवादी ढेर, ऑपरेशन जारी

samacharprahari

पुणे-अहमदनगर एक्सप्रेसवे पर पलटा टैंकर, इमरजेंसी में रोका गया ट्रैफिक

samacharprahari

चुनाव के दौरान 9,000 करोड़ रुपये की नकदी और ड्रग्स जब्त

Prem Chand

जेलों में 70 फीसदी सजायाफ्ता कैदी एससी,एसटी व ओबीसी तबके से हैंः एनसीआरबी

Prem Chand

कुवैत में आग लगने से एक भारतीय परिवार के चार लोगों की मौत

Prem Chand

6800 करोड़ की धोखाधड़ी, सीबीआई ने दर्ज किया मामला

Vinay