ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरबिज़नेसराज्य

6800 करोड़ की धोखाधड़ी, सीबीआई ने दर्ज किया मामला

Share

श्री लक्ष्मी कॉटसिन कंपनी के चेयरमैन पर केस दर्ज

लखनऊ। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कानपुर की कंपनी श्री लक्ष्मी कॉटसिन और उसके चेयरमैन-सह-प्रबंध निदेशक माता प्रसाद अग्रवाल और अन्य के खिलाफ सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के नेतृत्व में 10 बैंकों के गठजोड़ को कथित तौर पर 6,833 करोड़ रुपये से ज्यादा की चपत लगाने के लिए मामला दर्ज किया है। यह सीबीआई द्वारा दर्ज किए गए सबसे बड़े बैंक धोखाधड़ी मामलों में से एक है।

सीबीआई के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि माता प्रसाद अग्रवाल के अलावा, एजेंसी ने कंपनी के संयुक्त प्रबंध निदेशक और गारंटर पवन कुमार अग्रवाल, निदेशक एवं गारंटर शारदा अग्रवाल तथा और उप प्रबंध निदेशक देवेश नारायण गुप्ता को भी सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शिकायत पर दर्ज प्राथमिकी में आरोपी के रूप में नामजद किया है।

अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने शनिवार को नोएडा, रुड़की कानपुर और फतेहपुर में नौ स्थानों पर छापेमारी की। बैंक ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है, “उक्त आरोपी व्यक्तियों व कंपनी यूनिट ने फर्जीवाड़े और बेईमानी से, जानबूझकर बैंक को धोखा दिया है।” आरोपियों ने जाली दस्तावेजों के साथ गलत जानकारी पेश की और धोखाधड़ी की।


Share

Related posts

बैंक डूबने पर मिलेगा जमा बीमा योजना का लाभ

samacharprahari

‘न खाने दूंगा और न पकाने दूंगा’, सिलेंडर 50 रुपया महंगा

samacharprahari

अमेरिका ने भारत को लौटाईं 1,440 प्राचीन वस्तुएं

Prem Chand

सोशल मीडिया, यूट्यूब पर स्टॉक टिप्स देने वालों पर सख्त होगा SEBI

Prem Chand

ताइवान ने देश भर में सात चीनी सैन्य विमानों, पांच नौसैनिक जहाजों का पता लगाया

Prem Chand

टेंडर घोटाले में ठेकेदार गिरफ्तार

samacharprahari