ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरबिज़नेसराज्य

बैंक डूबने पर मिलेगा जमा बीमा योजना का लाभ

Share

मुंबई। केंद्र सरकार उस कानून में संशोधन का विधेयक संसद के मानसून सत्र में पेश कर सकती है, जिसके तहत बैंक के संकट में डूबने पर उसमें धन रखने वालों के पैसे की एक सीमा तक सुरक्षित वापसी की गारंटी होती है। इसका उद्देश्य जमाकर्ताओं को बैंक जमा बीमा योजना के तहत बैंकों को उनके धन की आसानी से और समयबद्ध तरीके से वापसी सुनिश्चत करना है। ऐसे उपायों के बारे में पंजाब एवं महाराष्ट्र सहकारी बैंक (पीएमसी) बैंक के डूबने और कुछ अन्य बैंकों के संकट के आने के बाद तेजी से विचार किया जा रहा था। बैंक में जमा राशि पर बीमा-सुरक्षा की गारंटी सरकार ने पिछले साल एक लाख रुपये से बढ़ा कर पांच लाख रुपये कर दी थी। व्यवस्था को और सहज तथा सुचारु बनाने के लिए निक्षेप बीमा एवं ऋण गारंटी निगम (डीआईसीजीसी) अधिनियम,1961 में संशोधन का प्रस्ताव वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट भाषण में ही कर चुकी है।


Share

Related posts

तिरंगा यात्रा यात्रा में शामिल हुए व्यापारी गण

Prem Chand

सैट ने सेबी के आदेश के खिलाफ डिश टीवी की अपील खारिज की 

Prem Chand

मुंबई में राहुल बोले- राजा की आत्मा EVM, ED-CBI में है

Prem Chand

आदेश की नाफरमानी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

samacharprahari

हवाई अड्डों के नामकरण के लिए एक समान नीति बनाए सरकारः हाई कोर्ट

samacharprahari

तेलंगाना के पावर स्टेशन में आग, अंदर फंसे सभी 9 लोगों की हुई मौत

samacharprahari