Samachar Prahari
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

चित्रकूट जेल में गैंगवार, तीन क्रिमिनल ढेर

Share

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश की चित्रकूट जिला जेल में गैंगवार की घटना से सनसनी मच गई। अपराधी मेराजुद्दीन और मुकीम उर्फ काला की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। शुक्रवार को गैंगवार की इस घटना के बाद यूपी की जेलों की सुरक्षा व्‍यवस्‍था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना सामने आने के बाद डीजी जेल से जांच रिपोर्ट तलब की गई है। घटना की जांच तथा स्थिति का जायजा लेने के लिए प्रभारी उप महानिरीक्षक कारागार प्रयागराज रेंज पीएन पांडे को रवाना किया गया है। बता दें कि चित्रकूट जेल में दो गैंगस्टर्स के बीच जमकर गोलियां चलीं। इस दौरान मुकीम उर्फ काला और मेराज अली की गोली लगने से मौत हो गई। वहीं, गोली मारने वाला गैंगस्टर अंशुल दीक्षित भी पुलिस कार्रवाई में मारा गया। मुकीम काला और अंशुल दीक्षित के बीच किसी बात को लेकर ठन गई थी, जिसके बाद दोनों एक दूसरे पर गोलियां बरसाने लगे। ताबड़तोड़ गोलियां चलने से जेल के अंदर हड़कंप मच गया।


Share

Related posts

एनएसई को-लोकेशन घोटाले में नया मामला दर्ज

samacharprahari

रूस बोला- यूक्रेन में ‘सैन्य ऑपरेशन’ पर निष्पक्ष जानकारी दे भारतीय मीडिया

Amit Kumar

महाराष्ट्र में हल्के वाहनों को टोल टैक्स से छूट दी जानी चाहिए: वडेट्टीवार

Prem Chand

Leave a Comment