ताज़ा खबर
Otherराज्य

नक्सली मुठभेड़ में एक ढेर

Share

गढ़चिरौली। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर हो गया है। यह एनकाउंटर एटापल्ली तहसील के एक जंगली इलाके में हुआ है। एनकाउंटर में ढेर नक्सली की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस मुठभेड़ में शामिल अन्य नक्सलियों की तलाश की जा रही है।

गढ़चिरौली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस ऑपरेशन के तहत सी-60 कमांडो का एक दस्ता हेडरी उप विभाग के अंतर्गत आने वाले गट्टा क्षेत्र के एलदड़मी जंगल परिसर में गश्ती पर निकला था। घात लगाए बैठे नक्सलियों ने पुलिस जवानों पर फायरिंग कर दी। सी-60 के जवानों ने भी जवाबी गोलीबारी की. लगभग आधे घंटे तक दोनों ओर से गोलीबारी होती रही। पुलिसबल को हावी होता देखकर नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले।

पुलिस के अनुसार, सर्च के दौरान मुठभेड़ स्थल से एक वर्दीधारी पुरुष नक्सली का शव बरामद हुआ है। उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार मौके से एक हथियार, 20 पिटठू बैग सहित बड़ी मात्रा में नक्सली साहित्य बरामद किया गया। घटना स्थल से भागे नक्सलियों की तलाश में आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।


Share

Related posts

सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर विरोधियों को ब्लैकमेल करने की साजिश देवेंद्र फड़णवीस की है: नाना पटोले

Prem Chand

विधानसभा सत्र से पहले कांग्रेस को लगेगा झटका, बीजेपी ने खेल दिया दांव

Prem Chand

मथुरा स्थित कृष्ण कूप की पूजा के अधिकार के लिए हाई कोर्ट में अर्जी

Prem Chand

विधायक निवास के निर्माण में 300 करोड़ का घोटाला!

samacharprahari

कुपवाड़ा में आतंकियों के साथ मुठभेड़, 5 आतंकवादी ढेर, ऑपरेशन जारी

samacharprahari

लॉकडाउन लगा सकता है रियल एस्टेट की रिकवरी पर ग्रहण

samacharprahari