Samachar Prahari
Other

मथुरा स्थित कृष्ण कूप की पूजा के अधिकार के लिए हाई कोर्ट में अर्जी

Share

प्रहरी सवांददाता, मथुरा, ०७/०३/२०२४ । मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद मामले में जन्मभूमि के पक्षकार अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने इलाहाबाद हाई कोर्ट से कृष्ण कूप की पूजा के अधिकार की मांग की है। उन्होंने इस आशय की अर्जी दाखिल की है। अधिवक्ता के अनुसार मस्जिद की सीढ़ियों के पास कृष्ण कूप है। इस कुएं का निर्माण बज्रनाभ ने कराया था। यह भी कहा गया है कि मुस्लिम पक्ष, हिंदुओं के पूजा करने का विरोध करता है। पिछली बार पुलिस बल की तैनाती के बाद पूजन किया गया था। इस अर्जी पर अभी कोई आदेश नहीं हुआ है। इलाहाबाद हाई कोर्ट में श्रीकृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह मस्जिद विवाद की सुनवाई 13 मार्च को नियत है। न्यायमूर्ति मयंक कुमार जैन की कोर्ट में सुनवाई होगी। पिछली दो सुनवाई के दौरान मस्जिद पक्ष की तरफ से दलील रखी गई। मस्जिद पक्ष की तरफ से सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता तसनीम अहमदी का कहना था कि सिविल वाद पोषणीय ही नहीं है।


Share

Related posts

जम्मू में मुठभेड़ में दो पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर, एक जवान शहीद

Prem Chand

खरगोन की हिंसा पर बोले राउत- देश तोड़कर चुनाव जीतना चाहती है बीजेपी

Prem Chand

रोमांचक मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा भारत

samacharprahari

Leave a Comment