Samachar Prahari
OtherPoliticsTop 10राज्य

662 करोड़ भ्रष्टाचार मामले में कर्नाटक के पूर्व सीएम को नोटिस

Share

नई दिल्ली। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा की मुश्किलें तेज हो गई हैं। पद से हटते ही उनके खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में कर्नाटक उच्च न्यायालय ने नोटिस भेजा है। बेंगलुरु विकास प्राधिकरण की 662 करोड़ रुपये की लागत से एक अपार्टमेंट के निर्माण से जुड़ा हुआ यह एक भ्रष्टाचार का मामला है।
हाईकोर्ट के एकल पीठ के जज एस. सुनील दत्त यादव ने सामाजिक कार्यकर्ता टी.जे. अब्राहम की एक याचिका पर यह कार्रवाई की है। दरअसल, विशेष अदालत ने आठ जुलाई को तत्कालीन मुख्यमंत्री येदियुरप्पा और तत्कालीन मंत्री सोमशेखर पर मुकदमा चलाने के लिए अनुमति मांगने वाला मामला खारिज कर दिया था। अब्राहम ने 08 जुलाई 2021 को विशेष अदालत के आदेश को याचिका के जरिए चुनौती दी है।
हाईकोर्ट ने हाउसिंग प्रोजेक्ट के कथित भ्रष्टाचार के मामले में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री, उनके बेटे एवं बीजेपी के प्रदेश उपाध्ययक्ष बी. वाई. विजयेंद्र, उनके परिवार के सदस्यों, पूर्व मंत्री एस.टी. सोमशेखर और एक आईएएस अधिकारी के खिलाफ नोटिस जारी किया है।


Share

Related posts

मेरठ की फैक्‍ट्री में ब्‍लास्‍ट, अब तक 4 लोगों की मौत

samacharprahari

मुंबई के स्कूल में लगी भयानक आग, सुनाई दी विस्फोट की आवाज

samacharprahari

संग्रहालय में प्रदर्शित होगी चंबल के डाकुओं और पुलिस की दास्तान

samacharprahari

Leave a Comment