ताज़ा खबर
Top 10खेल

रोनाल्डो के दो गोल से यूवेंटस ने लाजियो को हराया

Share

तूरिन। दूसरे हॉफ के तीन मिनट में दागे गए क्रिस्टियानो रोनाल्डो के दो गोल से यूवेंटस ने लाजियो को 2-1 से हराकर सिरी ए खिताब की ओर मजबूत कदम बढ़ाए। रोनाल्डो के इस गोल से उनकी टीम को मौजूदा सत्र में तीसरी बार लाजियो के खिलाफ हार का सामना नहीं करना पड़ा।

रोनाल्डो ने वीएआर से हैंडबॉल का पता चलने पर मिली पेनल्टी को गोल में बदला। इसके बाद पाउलो डाइबाला के पास को भी गोल में बदलने में सफल रहे। काइरो इमोबाइल ने 83वें मिनट में पेनल्टी पर लाजियो की ओर से एकमात्र गोल दागा।

रोनाल्डो और इमोबाइल 30 गोल के साथ लीग में सर्वाधिक गोल दागने वाले खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष पर हैं। इसके साथ ही रोनाल्डो प्रीमियर लीग, स्पेनिश ला लीगा और सिरी ए में कम से कम 50 गोल दागने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने। उन्होंने इटली में 51, प्रीमियर लीग में 84 और ला लीगा में 311 गोल दागे हैं।
रोनाल्डो के इस प्रदर्शन की बदौलत यूवेंटस ने दूसरे स्थान पर काबिज इंटर मिलान पर आठ अंक की बढ़त बना ली है, जबकि अटलांटा से नौ और लाजियो से 11 अंक आगे है। यूवेंटस ने इसके साथ ही दिसंबर में सिरी ए और इंटैलियन सुपर कप में लाजियो के खिलाफ हार का बदला भी चुकता कर लिया।


Share

Related posts

महाराष्ट्र में 16 आईएएस अधिकारियों का तबादला

samacharprahari

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से भारतीय सेना और नौसेना अधिकारियों की भेंट

samacharprahari

तेलंगाना के पावर स्टेशन में आग, अंदर फंसे सभी 9 लोगों की हुई मौत

samacharprahari

झूठों के सरदार हैं प्रधानमंत्री मोदी, एक के बाद एक झूठ बोल रहे हैं : खरगे

samacharprahari

‘गवर्नमेंट, डिवेलपमेंट और परफॉर्मेंस’, आयकर स्लैब में कोई बदलाव नहीं

samacharprahari

महाजेनको संयंत्र हादसे में दो कर्मियों की मौत

samacharprahari