Samachar Prahari
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

झूठों के सरदार हैं प्रधानमंत्री मोदी, एक के बाद एक झूठ बोल रहे हैं : खरगे

Share

देडियापाड़ा (गुजरात): गुजरात व‍िधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार जोरों पर है। ऐसे में बीजेपी के साथ-साथ कांग्रेस ने भी सारी ताकत झोंक दी है। रव‍िवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नर्मदा ज‍िले के देड‍ियापाड़ा में जनसभा की। इस दौरान खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘झूठों का सरदार’ करार द‍िया।

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी को ‘झूठों का सरदार’ करार देते हुए कहा कि वह खुद को गरीब बताकर लोगों की सहानुभूति जुटाते हैं। खरगे ने दावा किया क‍ि हम तो गरीब से गरीब हैं और अस्पृश्य जाति से आते हैं।

उन्होंने कहा क‍ि मोदी जी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पूछते हैं कि कांग्रेस ने 70 साल में क्या किया? अगर हमने 70 साल में कुछ नहीं किया होता, तो आपको लोकतंत्र नहीं मिलता।


Share

Related posts

कर्ज मुक्त कंपनियों में शुमार हुई रिलायंस इंडस्ट्रीजः मुकेश अंबानी

samacharprahari

महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश में गिरे ‘आसमान से दहकते अंगारे’

Prem Chand

फर्जी एनसीबी अधिकारी अरेस्ट, धमकी से परेशान महिला ने की थी आत्महत्या

Vinay

Leave a Comment