ताज़ा खबर
OtherTop 10क्राइमबिज़नेसराज्य

हाई कोर्ट से यस बैंक के को-फाउंडर राणा कपूर को मिली जमानत

Share

नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने शुक्रवार को यस बैंक के सह-संस्थापक राणा कपूर को 466.51 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत दे दी। इस मामले की जांच ईडी कर रही थी।
जस्टिस सुधीर कुमार जैन ने राणा की जमानत याचिका को स्वीकार कर लिया। इससे पहले ट्रायल कोर्ट ने भी इस मामले से जुड़े 15 सह-आरोपियों को जमानत दी थी, जबकि कपूर को जमानत देने से इनकार कर दिया था।
निचली अदालत में ईडी ने इस आधार पर जमानत का विरोध किया कि अपराध में कपूर का हाथ था। राणा ने तर्क दिया कि चार्जशीट पहले ही दायर की जा चुकी है, इसलिए उन्हें हिरासत में रखनी से कोई मकसद पूरा नहीं होगा। राणा पर आरोप है कि साल 2017 से साल 2019 की अवधि के दौरान उसने जनता के धन की हेराफेरी की, इससे यस बैंक को 466.51 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।


Share

Related posts

386 प्रोजेक्ट की मूल लागत में 4.7 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी

samacharprahari

पीएम केयर्स फंड सरकारी कोष नहीं है: पीएमओ

samacharprahari

हाथ कांपते हैं, जेल में चाहिए ‘स्ट्रॉ’ और ‘सिपर’

samacharprahari

यस बैंक घोटाला: लंदन में राणा की संपत्ति जब्त करेगी ईडी

samacharprahari

जांच आयोग के समक्ष पेश न होने पर परमबीर सिंह पर जुर्माना

samacharprahari

जेवर में यमुना एक्सप्रेसवे पर सात गाड़ियां आपस में टकराई, मोदीनगर में भिड़े 20 वाहन

samacharprahari