ताज़ा खबर
Otherराज्य

बलात्कार के आरोपी ने रेप पीड़िता और उसकी मां की ट्रैक्टर से कुचलकर की हत्या

Share

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कासगंज में बलात्कार के एक आरोपी ने रेप पीड़िता और उसकी मां की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। रेप का आरोपी हाल ही में जमानत पर रिहा हुआ था।

   सूत्रों ने बताया कि कासगंज जिले के अमांपुर थाना क्षेत्र में महिला अपने बेटी के साथ बाजार से खरीदारी कर घर लौट रही थी। इसी दौरान आरोपी यशवीर राजपूत ने दोनों को घेर लिया और ट्रैक्टर से कुचल दिया। इस घटना में मां बेटी की मौत हो गई। आरोपी यशवीर पर चार साल पहले महिला की बेटी का अपहरण करने व उसके साथ रेप करने का आरोप लगा था। उस प्रकरण में आरोपी जेल गया था। हाल ही में वह जमानत पर छूटा था।

     घटना से गुस्साए ग्रामीणों और परिवार वालों ने एटा-सहावर रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने इस मामले में ठोस कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया। इस प्रकरण में पुलिस ने आरोपी यशवीर राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है।

   बता दें कि साल 2016 में अवैध संबंधों के मामले में यशवीर राजपूत के पिता महावीर राजपूत की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक महिला के पति के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इन दोनों आरोपियों के जेल में रहने के दौरान ही यशवीर राजपूत और दो अन्य लोगों के खिलाफ अपहरण और गैंगरेप का केस दर्ज किया गया था। इसी रंजिश में यशवीर राजपूत ने पीड़िता और उसकी मां की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी।


Share

Related posts

लॉ कमीशन ने कहा- 2024 के चुनाव में ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करना मुमकिन नहीं

samacharprahari

एयरफोर्स कॉलोनी में चीफ इंजीनियर की गोली मारकर हत्या

samacharprahari

मणिपुर में तैनात होंगी सीएपीएफ की 90 कंपनियां

Prem Chand

गुंडा एक्ट से जुड़े मामले में यूपी सरकार पर 20 हजार का जुर्माना

samacharprahari

ट्रेलब्लेजर्स ने सुपरनोवाज को 119 रन का टारगेट दिया

samacharprahari

निजी मेडिकल कॉलेजों में भी सरकारी फीस स्ट्रक्चर लागू होगी!

samacharprahari