ताज़ा खबर
OtherTop 10

बिजली चोरी के जुर्म में कंपनी मालिक को दो साल की जेल

Share

ठाणे। महाराष्ट्र में ठाणे की एक अदालत ने बिजली चोरी के मामले में कपड़ा कंपनी के 60 वर्षीय मालिक को दो साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई और उस पर तीन करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया। जिला न्यायाधीश पी. पी. जाधव ने एक अप्रैल को यह आदेश दिया और इस आदेश की प्रति मंगलवार को उपलब्ध कराई गई। अदालत ने कहा कि अगर दोषी जुर्माना भरने में नाकाम रहता है तो उसे एक साल की अतिरिक्त जेल की सजा काटनी होगी।
अतिरिक्त लोक अभियोजक विवेक कादु ने अदालत को बताया कि 18 अक्टूबर 2003 को महाराष्ट्र प्रदेश बिजली वितरण कंपनी (एमएसईडीसीएल) के कुछ इंजीनियरों ने ठाणे के भिवंडी शहर में एक कपड़ा कंपनी का निरीक्षण किया और पाया कि उसके बिजली के मीटर से छेड़छाड़ की गई है। बाद में कंपनी के मालिक को 85,75,425 रुपये की बिजली चोरी का दोषी पाया गया। अदालत ने आदेश दिया कि जुर्माना राशि में से 85,75,599 रुपये बिजली कंपनी को दिए जाए।


Share

Related posts

विद्यार्थियों को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ देने की मांग

Prem Chand

नकली ईडी अधिकारी बनकर आए और ले गए तीन करोड़

samacharprahari

गुंडा एक्ट से जुड़े मामले में यूपी सरकार पर 20 हजार का जुर्माना

samacharprahari

ईडी ने 1146 करोड़ रुपये की हेराफेरी में एक कारोबारी को अरेस्ट किया

Vinay

अदालत ने जाली नोट रखने के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज की

Prem Chand

पीएनबी बैंक का ग्लोबल व्यापार 12.20 लाख करोड़

samacharprahari