ताज़ा खबर
Otherताज़ा खबरबिज़नेस

पीएनबी बैंक का ग्लोबल व्यापार 12.20 लाख करोड़

Share

मुंबई। सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने वित्त वर्ष 2019-20 की चौथी जनवरी-मार्च की तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। बैंक का एकल शुद्ध घाटा कम होकर 697.20 करोड़ रुपये रह गया है। पीएनबी का सकल वैश्विक व्यापार 12,20,775 करोड़ रुपए को पार कर गया है, जबकि घरेलू जमा राशि भी सालाना आधार पर 4.9 फीसदी की वृद्धि के साथ मार्च 2020 तक 6,86,493 करोड़ रुपए रही है।

पीएनबी की ओर से बताया गया कि पिछले वित्त वर्ष में डूबे कर्ज के लिए प्रावधान कम रहने से बैंक का घाटा कम हुआ है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक को 4,750 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय बढ़कर 16,388.32 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 14,725.13 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी को ऑपरेटिंग प्रॉफिट सालाना आधार पर 37.40 फीसदी की वृद्धि हुई है। बैंक को 3,932 करोड़ का प्रॉफिट हुआ है। यह जानकारी पीएनबी के निदेशक मल्लिकार्जुन राव ने दी। उन्होंने कहा कि तिमाही के दौरान बैंक का परिचालन लाभ 3,932.28 करोड़ रुपये रहा है। जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,861.18 करोड़ रुपये रहा था। बैंक का शुद्ध एनपीए भी 6.56 प्रतिशत से घटकर 5.78 प्रतिशत रह गया है। मूल्य के हिसाब से यह 30,037.66 करोड़ रुपये से घटकर 27,218.89 करोड़ रुपये रह गया। वित्त वर्ष 2019-20 में बैंक का मुनाफा 363.34 करोड़ रुपये रहा। इससे पिछले वित्त वर्ष में बैंक को 10,026.41 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। वित्त वर्ष के दौरन बैंक की कुल आय 64,306.13 करोड़ रुपये रही, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 59,514.53 करोड़ रुपये रही थी।


Share

Related posts

ISRO की अंतरिक्ष में बड़ी छलांग, एक साथ 10 सैटेलाइट लॉन्च

samacharprahari

श‍िंदे सरकार कुछ दिन की मेहमान!

samacharprahari

‘आरक्षण 50% से अधिक नहीं हो सकता, हमारे आदेश को गलत समझा गया’: सुप्रीम कोर्ट

Prem Chand

18 महीने में रसोई गैस का दाम हुआ दोगुना, सबसे महंगा LPG भारत में

Prem Chand

अरुणाचल प्रदेश की कामेंग नदी का पानी का रंग बदला, हजारों मछलियों की मौत

samacharprahari

दिल्ली पुलिस उपनिरीक्षक के घर पर छापा, कैश 1.12 करोड़ बरामद

Vinay