ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरबिज़नेस

नई रेंटल हाउसिंग स्कीम को जल्द मिल सकती है हरी झंडी

Share

मुंबई। किराए पर रहनेवालों को जल्द ही नई रेंटल हाउसिंग स्कीम का लाभ मिल सकेगा। इस प्रस्ताव को जल्द मंजूरी मिलेगी। हाउसिंग मिनिस्ट्री ने इस संदर्भ में एक प्रस्ताव कैबिनेट के पास मंजूरी के लिए भेजा है। रियल एस्टेट डेवलपर्स ने भी वित्त मंत्री से मुलाकात कर रियल एस्टेट सेक्टर के लिए अलग से राहत पैकेज की मांग की है।

सूत्रों के मुताबिक, रेंटल हाउसिंग स्कीम के लिए कैबिनेट नोट को हाउसिंग मिनिस्ट्री से मंजूरी मिल गई है। प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी के लिए कैबिनेट के पास भेजा गया है। इस प्रस्ताव को जल्द ही हरी झंडी मिलेगी। इसके तहत कंपनियों को रेंटल हाउसिंग प्रोजेक्ट के लिए इंसेंटिव मिलेगा। अपनी जमीन पर रेंटल हाउसिंग प्रोजेक्ट के लिए भी इंसेंटिव का लाभ दिया जाएगा। प्रस्ताव के तहत पीपीपी मॉडल पर रेंटल हाउसिंग प्रोजेक्ट बनाए जाएंगे।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत फंड दिया जा सकता है। पहले चरण में करीब 75000 यूनिट बनाने का प्रस्ताव है। इस बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स ने भी अलग से राहत देने की मांग की है।


Share

Related posts

महाराष्ट्र की 12 विधानसभा सीटें चाहती है सपा: अखिलेश

Prem Chand

राजकोषीय घाटा कम करने RBI BJP सरकार को देगा 2.1 लाख करोड़ रुपये का लाभांश

Prem Chand

न्याय में देरी न्याय से इनकार है… सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने अदालतों में पेंडिंग केस पर जताई चिंता

samacharprahari

जल और खनिज के बाद अब लिथियम पर है BJP की नजर : महबूबा

samacharprahari

अंतर विद्यालय वाद विवाद स्पर्धा के विजेताओं का सम्मान

Prem Chand

MSC स्कैम: मुंबई पुलिस ने की केस बंद करने की सिफारिश, डिप्टी सीएम अजित पवार हैं आरोपी

Prem Chand