ताज़ा खबर
OtherTop 10क्राइमताज़ा खबरभारतराज्य

नकली ईडी अधिकारी बनकर आए और ले गए तीन करोड़

Share

-दिल्ली में बदमाशों के गिरोह ने की लूट, संदिग्ध गिरफ्तार

 

डिजिटल न्यूज डेस्क, नई दिल्‍ली। फ्रॉड की यह कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं। दिल्ली के द्वारका में शातिर बदमाशों ने खुद को ईडी का अधिकारी बताकर करोड़ों की लूट को अंजाम दिया। बाबा हरिदास नगर के एक घर में शनिवार को कुछ लोग घुस आए। इन लोगों ने धमकी दी कि यहां हवाला का पैसा छुपाया जा रहा है। सरकारी एजेंसी का धौंस दिखाकर घर में रखे तीन करोड़ रुपये नकद जब्त कर सभी फरार हो गए। जाते-जाते यह भी कह गए कि अगले दिन परिवार के सदस्यों को पूछताछ के लिए कार्यालय आना होगा।

पीड़ित के अनुसार, हाल ही में उसने अपनी द्वारका की जमीन दक्षिण दिल्ली के कुछ निवासियों को बेची थी। आरोपी दो कारों में आए थे। वाहन पर कोई सरकारी चिन्ह नहीं था, उनके पास पिस्तौल थे लेकिन उनका व्यवहार पेशेवर जैसा नहीं था। आरोपियों के जाने के बाद रात करीब 1.15 बजे पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) को फोन किया और घटना की जानकारी दी।

इसके बाद सहायक उप-निरीक्षक दिग्विजय और उप-निरीक्षक सुरेश के नेतृत्व में दो मोबाइल पेट्रोलिंग वाहनों ने कार का पीछा किया। चार संदिग्धों को गिरफ्तार कर एक करोड़ रुपये बरामद किए गए। आरोपी की पहचान सोनीपत के रहने वाले अमित उर्फ विक्की (37) के रूप में हुई। अन्य बदमाशों की तलाश जारी है।


Share

Related posts

यूपी चुनाव के एग्जिट पोल पर 10 फरवरी से 7 मार्च तक रोक

samacharprahari

बॉर्डर पर ड्रैगन से सख्ती से निपटेगी आर्मी

samacharprahari

एनआईए ने पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट को गिरफ्तार किया

samacharprahari

वर्ल्ड हैप्पीनेस इंडेक्स 2025: यूपी सबसे ‘उदास’, हिमाचल-उत्तराखंड सबसे खुशहाल

samacharprahari

भारत की GDP 8.2% बढ़ी, लेकिन मासिक आर्थिक आंकड़े क्यों दिखा रहे हैं अलग तस्वीर?

samacharprahari