ताज़ा खबर
OtherTop 10क्राइमताज़ा खबरभारतराज्य

मिनी बस-कंटेनर की टक्कर, 12 लोगों की मौत, 23 घायल

Share

-मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे समृद्धि महामार्ग पर बड़ा हादसा, 9 महीने में 729 दुर्घटना

समाचार प्रहरी संवाददाता, मुंबई। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) जिले में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ है। समृद्धि एक्सप्रेसवे पर एक मिनी बस और कंटेनर के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 23 लोग घायल हुए हैं।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने मृतकों को पीएम केयर फंड से 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की मदद देने की घोषणा की है। बता दें कि समृद्धि महामार्ग पर पिछले 9 महीने में यह 729वीं दुर्घटना है। अब तक यहां 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि निजी बस में 35 यात्री सवार थे। यह हादसा मुंबई से करीब 350 किलोमीटर दूर वैजापुर में हुआ। बस चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया, जिसके परिणामस्वरूप बस ने कंटेनर को टक्कर मार दी। मृतकों में पांच पुरुष, छह महिलाएं और एक नाबालिग लड़की शामिल है। यह घटना रविवार तड़के हुए। मिनी बस के यात्री बुलढाणा से छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) होते हुए नासिक जा रहे थे।

 


Share

Related posts

जम्मू: आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद

samacharprahari

राज्यपाल ने कहा-‘सत्र बुलाने के लिए माननी होगी यह शर्त’

samacharprahari

महाराष्ट्र को मिली पहली महिला फाइटर पायलट अंतरा मेहता

samacharprahari

आरटीआई एक्ट की दुर्दशा देख भड़का सुप्रीम कोर्ट, केंद्र को दिया निर्देश

samacharprahari

छात्रा की एक्सीडेंट में मौत, मनचले कर रहे थे पीछा

samacharprahari

मलिंगा ने सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास

Vinay