ताज़ा खबर
Other

डीआरआई ने 19 करोड़ का सोना किया जब्त

Share

मुंबई, 15 अक्टूबर 2023 । राजस्व खुफिया निदेशालय ने देशभर में एक अभियान चलाकर तीन स्थानों से 19 करोड़ रुपये का सोना जब्त करने के साथ ही तस्करी के आरोप में 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। डीआरआई की टीम ने नागपुर रेलवे स्टेशन पर सोने के दो तस्करों को पकड़ा, दोनों के पास से 8.5 किलोग्राम विदेशी मार्का सोना बरामद किया। उनसे पूछताछ के बाद दो अन्य लोगों की भी पहचान की गई, जिन्हें यह सोना सौंपा जाना था।

वाराणसी में डीआरआई की टीम ने एक कार का तीन घंटे तक पीछा करने के बाद दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों व्यक्तियों के पास से 18.2 किलोग्राम सोना बरामद किया गया, जिसे कार के हैंडब्रेक के नीचे बनी एक जगह में छिपाया गया था।

इसी तरह, मुंबई की टीम ने पांच आरोपियों को उस वक्त पकड़ा, जब वे वाराणसी ट्रेन से 4.9 किलोग्राम सोना लेकर वहां पहुंचे थे। इस अभियान में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से पांच को मुंबई में, दो को वाराणसी में और चार को नागपुर में गिरफ्तार किया गया।

डीआरआई के अनुसार, यह गिरोह बांग्लादेश सीमा के रास्ते भारत में सोने की तस्करी करता था और उसे मुंबई, नागपुर तथा वाराणसी व अन्य राज्यों में भेजता था।


Share

Related posts

जम्मू में सीमा पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम

samacharprahari

महाराष्ट्र पर कर्ज का बोझ: हर नागरिक पर करीब एक लाख रुपये का भार, विपक्ष ने उठाए गंभीर सवाल

samacharprahari

39 हजार करोड़ के रक्षा सौदों को मंजूरी

Prem Chand

बिहार सरकार से बोला सुप्रीम कोर्ट- ‘जाति आधारित सर्वे के आंकड़े सार्वजनिक हों’

samacharprahari

भारतीय नौसेना बेड़े में शामिल हुआ गाइडेड-मिसाइल विध्वंसक

samacharprahari

जनवरी में BJP को मिल सकता है नया अध्यक्ष

Prem Chand