ताज़ा खबर
Other

इसरो पर रोज हो रहे 100 से ज्यादा साइबर अटैक्स

Share

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन चीफ ने कहा कि देश की अंतरिक्ष एजेंसी को प्रतिदिन 100 से अधिक साइबर हमलों का सामना करना पड़ रहा है। सोमनाथ ने कहा कि केवल इसरो ही नहीं, बल्कि कई अन्य सिस्टम को सैकड़ों साइबर (हैकिंग) प्रयासों का सामना करना पड़ता है। लेकिन हमारे कई सुरक्षा उपायों – हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों – के जरिये ऐसे प्रयासों को रोक दिया गया है। वे किसी भी साइबर प्रयास की सुरक्षा के लिए हैं। सोमनाथ ने कहा कि एक साइबर प्रयास तभी हमला बनता है जब वह सुरक्षा प्रणाली को भेदने में सफल होता है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। इसरो के पास ऐसे प्रयासों का सामना करने के लिए एक मजबूत सुरक्षा नेटवर्क है। हमारे पास कई फायरवॉल और सुरक्षा तंत्र हैं। इसलिए, इन सभी प्रयासों को एक बिंदु से आगे बढ़ने की अनुमति नहीं है और ये हमारे फायरवॉल की बाहरी परत पर ही रुक जाते हैं।


Share

Related posts

UP विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर हंगामा, कार्रवाई स्थगित, बेड़ियां पहनकर पहुंचे सपा विधायक

Prem Chand

कबाड़ नीति घोषित करे सरकारः फाडा

samacharprahari

Maharashtra Civic Poll Results 2025: महायुति ने 288 में 215 सीटें जीतीं

samacharprahari

हेल्थ और शिक्षा पर काफी कम खर्च करता है भारत

samacharprahari

पैरोल पर जेल से बाहर आया हत्या का दोषी एक महिला और नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने पर गिरफ्तार

Prem Chand

मल्टी सरफेस प्रोटेक्शन शीट्स लॉन्च

Amit Kumar