ताज़ा खबर
Other

दारोगा ने प्रेग्नेंट पत्नी को मारी 3 गोलियां

Share

झांसी , 09 अक्टूबर : उत्तर प्रदेश के झांसी में एक दारोगा ने सर्विस रिवॉल्वर से अपनी पत्नी को गोली मार दी. दारोगा की पत्नी डेढ़ महीने की प्रेग्नेंट थी. उसे तीन गोलियां लगी . शुरुआती जांच में घरेलू विवाद में गोली मारने की वजह सामने आई है. उधर दारोगा की करतूत से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. आरोपी दारोगा की सास ने कहा कि दहेज में 25 लाख रुपये कैश दिया था फिर भी वो 50 सोने की अंगूठी की मांग कर रहा था. पूरा मामला उल्दन थाना की बंगरा चौकी का है. घायल हालत में उसे झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि चौकी इंचार्ज शशांक मिश्रा की पत्नी से अक्सर विवाद होता रहता था. बीती रात को भी कहासुनी हुई, जिसके बाद शशांक ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से पत्नी को तीन गोलियां मार दी. इसके वहां से फरार हो गया. वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी दारोगा शशांक मिश्रा की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है.


Share

Related posts

पति ने चोरी का लगाया आरोप तो पत्नी ने सीने में मारी गोली

Prem Chand

यूपी में 522 शहरी निकायों में बदलेगा मेयर और चेयरमैन पद का आरक्षण!

Prem Chand

योगी सरकार में फिर पेपर लीक, लाखों परीक्षार्थी हताश

samacharprahari

राहुल गांधी का सरकार पर तंज, कहा- एक नौकरी, 1000 बेरोजगार, क्‍या कर दिया देश का हाल

samacharprahari

रक्षा मंत्री को नायडू का सुझाव : चीन मुद्दे पर प्रमुख नेताओं की बैठक बुलाएं

samacharprahari

20 मिनट में डूबे 10 लाख करोड़, 1667 अंक टूटा सेंसेक्स

samacharprahari