ताज़ा खबर
Other

पति ने चोरी का लगाया आरोप तो पत्नी ने सीने में मारी गोली

Share

प्रहरी संवाददाता, बरेली (उप्र) ०६/०३/२०२४ : बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के सरस्वती विहार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने तमंचे से गोली मारकर पति की हत्या कर दी। पति 18 हजार रुपये चोरी करने का आरोप लगाते हुए उससे हिसाब मांग रहा था, तभी महिला ने उसे गोली मार दी। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर तमंचा बरामद कर लिया है। मृतक के पिता ने बहू और उसके बहनोई के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। मिर्जापुर निवासी रामकृष्ण ने बताया कि उनका बेटा नरेंद्र कुमार सिंह (40) कुछ साल से मकान बनवाकर सरस्वती विहार में रह रहा था। उसकी पत्नी पूनम और दो बेटे भी साथ रहते थे। पूनम गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है, जबकि नरेंद्र एक साड़ी शोरूम पर एकाउंटेंट था।
पूनम अपने बहनोई ओम प्रकाश के संपर्क में रहती थी। कार से चलती थी और ओम प्रकाश ने उसे तमंचा भी दे रखा था। उनके बेटे और बहू के बीच रुपये और ओम प्रकाश के दखल को लेकर अक्सर विवाद होता था। मंगलवार रात नरेंद्र ने उन्हें कॉल कर बताया कि पूनम ने 18 हजार रुपये चोरी कर लिए हैं। वह रुपये नहीं दे रही है। बेटे ने यह भी बताया कि पूनम उसे जान से मारने के लिए तमंचा निकाल रही है। इसके बाद कॉल कट गई। दोबारा कॉल की तो रिसीव नहीं हुई। पड़ोस में रहने वाले दूसरे बेटे की बहू ने उन्हें कॉल करके बताया कि पूनम ने गोली मारकर नरेंद्र की हत्या कर दी है। वह वहां पहुंचे तो बेटे का शव पड़ा था। पौत्र निशांत ने बताया कि फायरिंग की आवाज सुनकर वह दूसरे कमरे से इधर आया तो देखा कि पिता का शव खून से लथपथ पड़ा था। पास में मां पूनम बैठी थी।


Share

Related posts

प्रधानमंत्री GST दर कटौती का श्रेय लेने में व्यस्त, जनता पर आठ साल की “लूट” की जिम्मेदारी भूल गए: कांग्रेस

samacharprahari

मुंबई में झमाझम, 24 घंटों में 100 मिमी से ज्यादा बारिश

samacharprahari

2024 में पहले पांच महीने में ही घरेलू एयरलाइन्स ने 7030 उड़ानें रद्द कीं: सरकारी आंकड़े

Prem Chand

जीडीपी के आंकड़े निराशाजनक, आर्थिक सलाहकार ने कहा – वित्त वर्ष के लिए अनुमान खतरे में नहीं

Prem Chand

एसआईआर पर अखिलेश का हमला-‘देशवासियों के ख़िलाफ़ साज़िश’, भाजपा का पलटवार-‘भय फैलाने की कोशिश’

samacharprahari

भारत-चीन तनाव: राहुल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, प्रधानमंत्री को कहा कायर

samacharprahari