ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

ईडी ने 1146 करोड़ रुपये की हेराफेरी में एक कारोबारी को अरेस्ट किया

Share

मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मेसर्स सीबे इंटरनेशनल के पार्टनर दीपक नैयर को मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बैंकों के जरिए हांगकांग में 1146 करोड़ रुपये अवैध तरीके से ट्रांसफर किए हैं। इन आरोपियों ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और स्टेट बैंक ऑफ मॉरीशस की ब्रांच को एयर वे बिल और क्लाउड सीसीटीवी स्टोरेज रेंटल सेवाओं के आयात की आड़ में फर्जी चालान की मदद से हजारों करोड़ रुपये ट्रांसफर कराए।
आईटी और जीएसटी रिटर्न के साथ ही संदिग्ध बैंक खातों की फंड ट्रेल जांच के दौरान ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के नए तौर-तरीकों का खुलासा किया। ईडी ने पीएमएल अधिनियम 2002 की धारा 66(2) के तहत केस दर्ज करते हुए हैदराबाद पुलिस को सूचना दी। ईडी को जांच में पता चला कि दीपक नैयर एंट्री ऑपरेटर के रूप में फर्जी कंपनियों का इस्तेमाल कर पैसे की हेराफेरी करता है। इससे पहले ईडी ने मेसर्स एचएआर एसोसिएट्स के सीए रवि कुमार को गिरफ्तार किया था। फिलहाल संदिग्ध मास्टरमाइंड और शेल कंपनियां के मालिक फरार हैं। हैदराबाद में पीएमएलए की विशेष अदालत ने नैयर को ईडी की हिरासत में भेज दिया है।


Share

Related posts

ये जो खबरें हैं ना…. 11वीं किश्त

samacharprahari

जियो ने डोमेस्टिक वॉयस कॉल फ्री किया

samacharprahari

क्रेडिट सुइस लीक मामले में बैंक ने अकूत संपत्ति को छिपाने में मदद की 

Prem Chand

नोएडा एक्सटेंशन: फ्लैट में दंपती की बेरहमी से हत्या

samacharprahari

कांग्रेस ने कहा, भारत जोड़ो न्याय यात्रा से जुड़ें लोग

samacharprahari

सुप्रीम कोर्ट से महाराष्ट्र सरकार को झटका, CBI को सौंपी परमबीर सिंह मामले की जांच

Prem Chand