ताज़ा खबर
Otherटेकबिज़नेसराज्य

जियो ने डोमेस्टिक वॉयस कॉल फ्री किया

Share

मुंबई। रिलायंस जियो ने नए साल में अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। जियो ने अपने ग्राहकों के लिए डोमेस्टिक कॉल नए साल यानी 1 जनवरी से पूरी तरह फ्री कर दिया है। नए साल में इंटरकनेक्ट यूजेज चार्जेज (आईयूसी) नहीं वसूले जाएंगे। हालांकि पहले भी लोगों को कॉल फ्री में मिलती थी, लेकिन आईयूसी चार्ज की वजह से कॉल महंगे कर दिए गए। सितंबर 2019 में टेलीकॉम रेगुलेटर ट्राई ने मोबाइल से मोबाइल कॉल करने पर आईयूसी चार्ज लगाने की डेडलाइन जनवरी 2020 से बढ़ाकर दिसंबर 2020 कर दी थी। कंपनी ने एक बयान में कहा, “कंपनी ने वादा किया था कि जैसे ही आईयूसी चार्ज खत्म होंगे, कंपनी भी डोमेस्टिक वॉयस कॉल के चार्ज खत्म करते हुए इसे जीरो कर देगी। अपने इसी वादा को पूरा करते हुए कंपनी ने 1 जनवरी 2021 से डोमेस्टिक वॉयस कॉल फ्री करने का फैसला किया है।”


Share

Related posts

पेपर लीक मामला: एक अधिकारी को पुलिस रिमांड में भेजा गया

Amit Kumar

‘लॉकडाउन’ से इकोनॉमी पर होगा असर

Prem Chand

बच्ची से रेप के जुर्म में बुजुर्ग को तीन साल की सजा

Prem Chand

महाराष्ट्र में 16 आईएएस अधिकारियों का तबादला

samacharprahari

वक्फ संशोधन एक्ट मामले पर सुनवाई टली, SG मेहता बोले- बनी रहेगी यथास्थिति

samacharprahari

वेदांतू ने 424 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

Prem Chand