ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

पेपर लीक मामला: एक अधिकारी को पुलिस रिमांड में भेजा गया

Share

मुंबई। सेना की भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में दिल्ली में गिरफ्तार किये गये एक मेजर को अदालत ने 15 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। आरोपी मेजर वसंत विजय किलारी (45) को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एस. आर. नवंदार के समक्ष पेश किया गया था। इस मामले में दो मेजर समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
सरकारी अभियोजक प्रेमकुमार अग्रवाल ने किलारी की पुलिस हिरासत की मांग करते हुए अदालत से कहा कि किलारी इस मामले में तमिलनाडु से रविवार को गिरफ्तार किए गए मेजर रैंक के एक अन्य अधिकारी थिरू मुरुगन थांगवेलु के सहपाठी हैं। अग्रवाल ने अदालत से कहा कि रिकॉर्ड अधिकारी के रूप में पदस्थ मेजर रैंक के अधिकारी किलारी ने कागज थांगवेलु को दिए थे और उन्होंने इन्हें मामले के सात आरोपियों में से एक भारत अदाकमोल को दिया। पुलिस को किलारी से यह पूछताछ करनी है कि उन्हें प्रश्नपत्र कहां से मिला। अभियोजन पक्ष ने अदालत को यह भी बताया कि पुलिस को आरोपियों के बीच वित्तीय संबंधों की भी जांच करनी है।
हालांकि किलारी की ओर से पेश बचाव पक्ष के वकील ने अदालत को बताया कि उनके मुवक्किल को पुलिस हिरासत में भेजने की जरूरत नहीं है क्योंकि पुलिस को उनका फोन मिल चुका है और वह मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों से डेटा प्राप्त कर सकती है। दलीलें सुनने के बाद अदालत ने किलारी को 15 मार्च तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। इस मामले में दो मेजर समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रश्न पत्र लीक होने के कारण 28 फरवरी को निर्धारित सेना भर्ती परीक्षा रद्द करनी पड़ी थी।


Share

Related posts

मक्का मस्जिद के पूर्व इमाम को दी 10 साल के लिए जेल

samacharprahari

सीबीआई ने रिश्वत मामले में तीन अधिकारियों को किया गिरफ्तार

Prem Chand

अखिलेश यादव बोले- बीजेपी शासन में लोग देश छोड़कर जाने को मजबूर

samacharprahari

कर्ज देने के नाम पर लोगों से ठगी

Prem Chand

नकली रेमडेसिविर इन्जेक्शन बेचने वाले दो कारोबारियों की सम्पत्तियां कुर्क

Prem Chand

अमेरिका को मिसाइल हमले का खतरा!

Vinay