ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

एमएलए को ‘विकास’ के लिए मिलेंगे 4-4 करोड़ रुपये

Share

-विकास निधि बढ़ाने का सर्वदलीय विधायकों ने किया स्वागत
-तिजोरी पर 350 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ

प्रहरी संवाददाता, मुंबई

महाराष्ट्र की महा विकास आघाडी सरकार के एक फैसले का सर्वदलीय विधायकों ने बिना किसी विरोध के समर्थन किया है। वित्त मंत्री अजित पवार ने जैसे ही विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए 4-4 करोड़ रुपये और पूरा वेतन देने की घोषणा की, सत्ता पक्ष और विपक्ष के सभी विधायकों के चेहरे खिल उठे। विकास निधि बढ़ाने का सर्वदलीय विधायकों ने स्वागत किया है। हालांकि सरकार के इस फैसले से तिजोरी पर 350 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

बता दें कि कोरोना का हवाला देकर आर्थिक मंदी का रोना रोने वाली राज्य सरकार ने अब जनप्रतिनिधियों को मिलनेवाली विकास निधि को तीन करोड़ रुपये सालाना से बढ़ाकर चार करोड़ रुपये कर दिया है। ई-टेंडरिंग की सीमा भी तीन लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दिया है। साथ ही विधायकों को पूरा वेतन भी देने की घोषणा की। कोरोना काल में विधायकों के वेतन में सरकार ने पहले 30 प्रतिशत की कटौती कर दी थी। बुधवार को वित्तमंत्री पवार ने कहा कि राज्य में पूर्व भाजपा सरकार ने साल 2014 में 3 लाख रुपये से अधिक राशि के कामों के लिए ई-टेंडरिंग अनिवार्य किया था, लेकिन विधानमंडल के दोनों सदनों के विधायकों की मांग थी कि यह सीमा बढ़ाई जाए। इसलिए राज्य में अब 10 लाख रुपये तक के कामों के लिए ई टेंडर की आवश्यकता नहीं होगी।


Share

Related posts

सुप्रीम कोर्ट का अहम फ़ैसला, हर निजी संपत्ति का अधिग्रहण नहीं कर सकती सरकार

samacharprahari

नोटबंदी पर केंद्र की सफाई, कहा- रणनीति का हिस्सा था नोटबंदी का फैसला 

samacharprahari

किसानों को प्रदर्शन का हक, लेकिन समाधान बातचीत से ही निकलेगाः सुप्रीम कोर्ट

samacharprahari

लालू यादव को हाईकोर्ट से झटका, नहीं मिली जमानत, याचिका खारिज

samacharprahari

‘कोयला बचाने हीरा गंवाया’: सरकार की टैक्स नीति से नाराज FII का महा-पलायन, 17 महीनों में शेयर बाजार से निकले ₹3.9 लाख करोड़

samacharprahari

ज्ञानवापी मस्जिद विवाद मामले में मुस्लिम पक्ष के वकील की हार्ट अटैक से मौत

Girish Chandra