Samachar Prahari
Otherराज्य

उद्घाटन के एक महीने बाद ढहा करोड़ों की लागत से बना पुल

Share

पटना। बिहार के गोपालगंज जिले में एक महीने पहले ही आठ साल से निर्माणाधीन पुल के बन जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उद्घाटन किया था। लेकिन यह रामजानकी पथ भरभरा कर ढह गया। पुल के टूट जाने के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत  कांग्रेस के नेताओं ने मुख्यमंत्री पर तंज कसा है। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा कि खबरदार, किसी ने इसे नीतीश कुमार का भ्रष्टाचार कहा तो। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार इस मामले में एक शब्द भी नहीं बोलेंगे। इस पुल की लागत लगभग 263.50 करोड़ रुपए बताई गई है।

    राजद नेता तेजस्वी ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पुलिया और पहुंच पथ की तस्वीर और वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “263 करोड़ रुपए की लागत से 8 साल में बना लेकिन मात्र 29 दिन में ढह गया पुल। संगठित भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह नीतीश जी इस पर एक शब्द भी नहीं बोलेंगे और ना ही साइकिल से रेंज रोवर की सवारी कराने वाले भ्रष्टाचारी सहपाठी पथ निर्माण मंत्री को बर्खास्त करेंगे। बिहार में चारों तरफ लूट ही लूट मची है।”

      एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कटाक्ष करते हुए लिखा, “8 वर्ष में 263.47 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित गोपालगंज के सत्तर घाट पुल का 16 जून को नीतीश जी ने उद्घाटन किया था आज 29 दिन बाद यह पुल ध्वस्त हो गया। खबरदार! अगर किसी ने इसे नीतीश जी का भ्रष्टाचार कहा तो? 263 करोड़ रुपए तो सुशासनी मुंह दिखाई है। इतने की तो इनके चूहे शराब पी जाते हैं।”

इधर, कांग्रेस ने भी नीतीश सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ललन कुमार ने कहा कि भाजपा और जदयू सरकार की यह भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है। सृजन घोटाला की अभी तक जांच पूरी हो भी नहीं पाई है, इसी दरम्यान 263.50 करोड़ की लागत से बना रामजानकी पथ भी ढह गया। उद्घाटन के एक महीने बाद ही इतना बड़ा घोटाला सामने आ गया। उन्होंने कहा कि अब इसकी मरम्मत के नाम पर मंत्री और अधिकारी मालामाल होंगे। उन्होंने कहा कि बाढ़ के दौरान मरम्मत के नाम पर यहां प्रतिवर्ष करोड़ों रुपए खर्च होता है। बाढ़ यहां के सत्तापक्ष के नेताओं और अधिकारियों के लिए पर्व-त्योहार के सामन है।

    उल्लेखनीय है कि बिहार के गोपालगंज जिले में गंडक नदी के तेज बहाव का दबाव एक महीने पूर्व बना रामजानकी पथ नहीं झेल सका और टूट गया, जिससे इस सड़क पर आवगमन बाधित हो गया। बैकुंठपुर प्रखंड के खोम्हारीपुर में पुलिया के पास सड़क टूटने से उत्तर बिहार के कई जिलों का संपर्क भी टूट गया है। यह सड़क मुख्य रूप से पूर्वी चंपारण के केसरिया तथा बैकुंठपुर को जोड़ता है। पुल, पुलिया और संपर्क पथ के निर्माण में लगभग 263.50 करोड़ रुपए की राशि खर्च की गई थी।


Share

Related posts

फरार आरोपी अरेस्ट, ढाई करोड़ की ड्रग जब्त

samacharprahari

अर्थव्यवस्था की बर्बादी नोटबंदी से शुरू हुई थी:कांग्रेस

samacharprahari

COVID 19: Fashion icon Donatella Versace donates 200,000 Euros to Italy hospital fighting coronavirus

Admin

Leave a Comment