Samachar Prahari
OtherPoliticsTop 10क्राइमताज़ा खबरमूवीराज्य

जैकलीन फर्नांडिस के बाद नोरा फतेही-ईरानी से भी होगी पूछताछ

Share

दिल्ली पुलिस ने भेजा समन, गुरुवार को पेश होने का निर्देश

नई दिल्ली। ठग सुकेश चंद्रशेखर से संबंध रखने के मामले में दिल्ली पुलिस अब बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के बाद नोरा फतेही से पूछताछ करेगी। दिल्ली पुलिस ने नोरा फतेही और पिंकी ईरानी को समन जारी करते हुए गुरुवार को पेश होने के लिए कहा है।

बुधवार को दिल्ली पुलिस ने जैकलीन फर्नांडिस से करीब आठ घंटे पूछताछ की। जैकलीन के अलावा पिंकी ईरानी से भी पूछताछ की गई। ईरानी को कथित तौर पर जैकलीन को ठग सुकेश से मिलवाने के लिए करोड़ों रुपये दिए गए थे।

पूछताछ के दौरान, अधिकारियों ने जैकलीन और पिंकी ईरानी के जवाबों में असमानता पाई है। ऐसे में माना जा रहा है कि दोनों से दोबारा पूछताछ की जा सकती है।

हालांकि विशेष आयुक्त रवींद्र यादव ने कहा कि नोरा फतेही का जैकलीन से कोई सीधा संबंध नहीं है, लेकिन पिंकी ईरानी के साथ पूछताछ के लिए बुलाया गया है। 2 सितंबर को भी नोरा फतेही से जबरन वसूली के मामले में करीब सात घंटे तक पूछताछ की गई थी।


Share

Related posts

पुलिस स्टेशन के सामने नाबालिग की हत्या

Prem Chand

धमकाने वाली भाषा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: ठाकरे

samacharprahari

दलाई लामा ने वैश्विक शांति हासिल करने के लिए काम करने का आग्रह किया

samacharprahari

Leave a Comment