ताज़ा खबर
OtherTop 10एजुकेशनताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

आयात बढ़ने से व्यापार घाटा दोगुना से अधिक हुआ

Share

ट्रेड डेफिसिट 11.71 अरब डॉलर से बढ़कर 27.98 अरब डॉलर पर पहुंचा

मुंबई। भाजपा सरकार ने मेक इन इंडिया और लोकल फ़ॉर वोकल का नारा दिया था, प्रचार पर भी भारी भरकम रकम खर्च की गई थी। इसके बावजूद भारत का आयात लगातार बढ़ता ही जा रहा है, जिससे देश का व्यापार घाटा भी दोगुना से अधिक हो गया है। व्यापार घाटा अगस्त में 27.98 अरब डॉलर हो गया। अगस्त 2021 में व्यापार घाटा 11.71 अरब डॉलर था।

बता दें कि अगस्त में निर्यात मामूली रूप से 1.62 प्रतिशत बढ़कर 33.92 अरब डॉलर का रहा है, जबकि आयात 37.28 प्रतिशत बढ़कर 61.9 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया।

वाणिज्य मंत्रालय ने बुधवार को आंकड़े जारी किए हैं। इस साल अप्रैल-अगस्त 2022 के दौरान निर्यात में 17.68 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह बढ़कर 193.51 अरब डॉलर रहा। चालू वित्त वर्ष के पहले पांच महीनों में आयात 45.74 प्रतिशत बढ़कर 318 अरब डॉलर हो गया है।


Share

Related posts

बेटी के इलाज के लिए बना साइबर क्रिमिनल्स का सहयोगी

samacharprahari

विनोद तावड़े पर पैसे बांटने का लगा आरोप

Prem Chand

महंगाई से लेकर अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर कई चुनौतियां

samacharprahari

ओबीसी आरक्षण: न्यायालय ने महाराष्ट्र सरकार को आंकड़े देने का निर्देश दिया

samacharprahari

जम्मू-कश्मीर: पुलिस ने पाकिस्तान में रहनेवाले सात आतंकवादियों की संपत्ति कुर्क की

Prem Chand

2024 में पहले पांच महीने में ही घरेलू एयरलाइन्स ने 7030 उड़ानें रद्द कीं: सरकारी आंकड़े

Prem Chand